ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार को नए DGP का इंतजार, 2 महीने से प्रभार में चल रहा पद, जानिए कौन बनेंगे बिहार के नए DGP

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब भी नए डीजीपी यानी कि पुलिस महानिदेशक का इंतजार है. पिछले 2 महीने से बिहार के डीजीपी का पोस्ट प्रभार में चल रहा है. क्योंकि

बिहार को नए DGP का इंतजार, 2 महीने से प्रभार में चल रहा पद, जानिए कौन बनेंगे बिहार के नए DGP
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब भी नए डीजीपी यानी कि पुलिस महानिदेशक का इंतजार है. पिछले 2 महीने से बिहार के डीजीपी का पोस्ट प्रभार में चल रहा है. क्योंकि अब तक नए डीजीपी की नियुक्ति नहीं हो पाई है. सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश सरकार ने लगभग एक दर्जन अधिकारियों का नाम आयोग को भेजा है.


राज्य में नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए बिहार सरकार की ओर से संघ लोक सेवा आयोग को लगभग एक दर्जन सीनियर आईपीएस अधिकारियों का नाम भेजा गया है. लेकिन चुनाव होने के कारण अब तक इस पर फैसला नहीं हो पाया है. हालांकि अब सरकार गठन होने के बाद नए डीजीपी की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है. माना जा रहा है कि जल्द ही नए पुलिस मुखिया की नियुक्ति हो जाएगी.


राज्य में डीजी रैंक पर काम कर रहे अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी जाएगी. बिहार कैडर में डीजी रैंक के अधिकारियों में राजेश रंजन, कुमार राजेश चंद्र, शीलवर्द्धन सिंह, एसएस राजन और मनमोहन सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. इन अफसरों के अलावा दिनेश सिंह बिष्ट,  अरविन्द पांडेय, इसके सिंघल, अलोक राज और आरएस भट्टी बिहार में पोस्टेड हैं. आपको बता दें कि बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस लेने के बाद यह प्रभार आईपीएस एसके सिंघल  को दिया गया है.


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिकआईपीएस राजेश रंजन को छोड़कर बाकी सभी डीजी रैंक के अफसरों का कार्यकाल 6 महीना से अधिक बचा है. जानकारी के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग को भेजे गए पैनल में से 3 अधिकारियों का नाम वापस राज्य सरकार को भेजा जायेगा. इन्हीं में से किसी एक अफसर को नए डीजीपी के रूपमें जिम्मेदारी दी जाएगी. 

टैग्स