ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, नौ हजार के पार हुई मरीजों की संख्या; राजधानी बना हॉटस्पॉट

PATNA : बिहार में डेंगू का कहर बरकरार है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 371 डेंगू के नए मरीज मिले। इस कारण बिहार में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या नौ हजार पार करते हुए

बिहार में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, नौ हजार के पार हुई मरीजों की संख्या; राजधानी बना हॉटस्पॉट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में डेंगू का कहर बरकरार है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 371 डेंगू के नए मरीज मिले। इस कारण बिहार में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या नौ हजार पार करते हुए 9235 हो गई। इसमें केवल अक्टूबर में 2500 मरीज मिले हैं। राज्य में सबसे अधिक भागलपुर मेडिकल कॉलेज में 103 मरीज भर्ती हैं।


वहीं, पटना में इस वर्ष अबतक सर्वाधिक डेंगू पीड़ित मिले हैं। पटना के सभी मोहल्लों में अब डेंगू का प्रकोप बढ़ता दिख रहा है। मंगलवार को 195 नए डेंगू पीड़ित पटना में मिले हैं। अब कुल पीड़ितों की संख्या 3268 हो गई है। सबसे अधिक पाटलिपुत्र अंचल में 78 मिले हैं।


इसके साथ ही साथ अस्पताल आनेवाले 100 बुखार पीड़ितों में से 40 से 45 में डेंगू व 30 से 35 में टायफाइड निकल रहा है। पीएमसीएच के मेडिसिन विभाग के डॉ. राजन कुमार, एचआईजी के डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पीएमसीएच ओपीडी में आनेवाले 200 मरीजों में से 100 से ज्यादा बुखार पीड़ित रहते हैं । उनमें से 70-80 में डेंगू या टाइफाइड निकल रहा है।


इधर, स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह ने कहा कि डेंगू के मद्देनजर सभी स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट मोड में रखा गया है। हालांकि सरकारी अस्तालों में इलाज की व्यवस्था को लेकर विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं। पिछले दिनों पीएमसीएच के डेंगू वार्ड की व्यवस्था देखने के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर जुबानी हमला किया था।