ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

बिहार के सभी मुखिया के लिए अच्छी खबर, चार दिन में सब के अकाउंट में चला जायेगा पैसा

PATNA : बिहार के सभी मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, जिला पार्षद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए एक खुशखबरी है. नीतीश सरकार ने त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के सभी जनप्रतिनिधिय

बिहार के सभी मुखिया के लिए अच्छी खबर, चार दिन में सब के अकाउंट में चला जायेगा पैसा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के सभी मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, जिला पार्षद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए एक खुशखबरी है. नीतीश सरकार ने त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के सभी जनप्रतिनिधियों के लंबित मानदेय के भुगतान के लिए राशि का आवंटन कर दिया है. बिहार सरकार ने कहा है कि चार दिन में सभी के अकाउंट में पैसा चला जायेगा.


बिहार सरकार ने हर हाल में सभी मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, जिला पार्षद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के खाते में 31 जुलाई तक पैसा ट्रांसफर करने का आदेश दिया है. इसकी जिम्मेवारी डीडीसी और जिला पंचायती राज पदाधिकारियों को दी गई है. वित्तीय वर्ष 2021-22 के मानदेय के भुगतान के लिए सरकार ने 74 करोड़ 58 लाख रुपये का आवंटन किया है. गौरतलब हो कि बिहार में एक मुखिया को हर महीने ढाई हजार रुपये सरकार देती है.


कोरोना के कारण बिहार में इसबार समय पर चुनाव नहीं हो सका. बिहार में फिलहाल परामर्शी समिति काम कर रही है. पंचायत जनप्रतिनिधियों को वित्तीय वर्ष 2021-22 के कार्यकाल का बकाया मानदेय का भुगतान किया गया है. आपको बता दें कि पहली बार पंचायत जनप्रतिनिधियों कोसीधे खाते में मानदेय की राशि दी जा रही है.