ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में जानवरों का होगा मुफ्त इलाज, सीएम नीतीश ने जल्द से जल्द पशु अस्पताल बनाने का दिया निर्देश

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार को मीटिंग की. इस बैठक में सीएम के सामने काॅम्फेड की ओर से डेयरी डेवलपमेंट से संबंधित

बिहार में जानवरों का होगा मुफ्त इलाज, सीएम नीतीश ने जल्द से जल्द पशु अस्पताल बनाने का दिया निर्देश
First Bihar
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार को मीटिंग की. इस बैठक में सीएम के सामने काॅम्फेड की ओर से डेयरी डेवलपमेंट से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया गया. बैठक में मुख्यमंत्री ने 8-10 पंचायतों पर जल्द से जल्द कम से कम एक पशु अस्पताल बनाने का निर्देश दिया. इन अस्पतालों में जानवरों का मुफ्त में इलाज किया जायेगा. साथ ही उनके लिए फ्री में दवाई की भी व्यवस्था की जाएगी.


मुख्यमंत्री ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अधिकारियों से कहा कि राज्य के सभी जिलों, प्रखण्डों, पंचायतों से लेकर सभी गांवों को डेयरी को-ऑपरेटिव नेटवर्क से जोड़ें. सभी गांवों में महिलाओं के लिए अलग से डेयरी को-ऑपरेटिव सोसायटी बनायें. जीविका की महिलाओं को भी इसमें शामिल करें. भैंस और गाय के दूध की अलग-अलग उपयोगिता है, जिसे देखते हुये इस संबंध में अध्ययन करायें और उसके आधार पर इसे प्रमोट करें. गाय के दूध के उत्पादन को अलग से और प्रोत्साहित करने की जरुरत है.


इस बैठक में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव श्री एन0 सरवन कुमार भी मौजूद थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डेयरी को-ऑपरेटिव सोसायटी ऑर्गेनाइजेशन, एनिमल हेल्थ, एनिमल न्यूट्रिशन, प्रोसेसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, मार्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन पावर डेवेलपमेंट आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में सरकार में आने के बाद से ही हमलोगों ने दुग्ध उत्पादन में वृद्धि को लेकर कई कार्य किये हैं. पहले से दुग्ध उत्पादन बढ़ा है लेकिन इसे और बढ़ाने के लिए तेजी से काम करना होगा. डेयरी को-ऑपरेटिव सोसायटी को बढ़ावा देने के लिए सरकार शुरु से ही प्रयासरत है और इसको लेकर हर तरह का सहयोग कर रही है.


मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर बिहार के 7 निश्चय-2 के अंतर्गत देशी गौ संरक्षण की योजना है. देशी और स्थानीय गाय के नस्ल को बढ़ावा देने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि भैंस और गाय के दूध की अलग-अलग उपयोगिता है, जिसे देखते हुये इस संबंध में अध्ययन करायें और उसके आधार पर इसे प्रमोट करें. गाय के दूध के उत्पादन को अलग से और प्रोत्साहित करने की जरुरत है. गाय का दूध स्वास्थ्य एवं अन्य दृष्टिकोण से भी उपयुक्त है.