ब्रेकिंग
बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

बिहार में मिले 67 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 2054

PATNA : बिहार में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 67 नए मरीजों की पुष्टि

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 67 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2054 हो गई है.


राज्य में कोरोना का संक्रमण काफी तेज रफ़्तार के साथ आगे बढ़ रहा है. बीते दिन सबसे ज्यादा मामले बिहार में मिले थे. गुरूवार को 24 घंटे के अंदर कुल 380 नए मामले सामने आये थे. सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में 67 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2054 हो गई है. मधुबनी से 34, बेगूसराय में 17, पटना और समस्तीपुर में 7-7 और मधेपुरा से 2 नए मरीज मिले हैं.


मधुबनी डीएम की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 34 नए मामले सामने आये हैं. फर्स्ट बिहार के साथ बातचीत में जिला प्रशासन की ओर से इन मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बेगूसराय में 17 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. बेगूसराय के साहेबपुर कमाल से 6, वीरपुर से 6, बछवारा से 1, बलिया से 1 और पोखरिया वार्ड नंबर 3 में 1 कोरोना मरीज मिला है. जिले में कोरोना मरीजों की संख्या अब 123 हो गई है. पटना जिले से भी कई लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने की बात सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव बताई जा रही है. संक्रमित सभी अथमलगोला प्रखंड के फुलेलपुर म्योरा पंचायत के रहने वाले हैं. कोरोना पॉजिटिव सभी चार मई को सूरत से ट्रक पर सवार होकर पटना लौटे थे. जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था.


बिहार में अब तक कुल 593 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि प्रदेश में अब तक 10 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. मरने वालों में पटना, वैशाली और खगड़िया के दो-दो लोग शामिल हैं. इसके आलावा मुंगेर, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है.


टैग्स