ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में मिले कोरोना के 24 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 932

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में कोविड-19 का संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि प्रतिदिन दर्जनों मरीज सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में कोविड-19 का संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि प्रतिदिन दर्जनों मरीज सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक ताजा अपडेट जारी किया गया है. इस नए अपडेट के मुताबिक बिहार में 24 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 932 हो गया है.


कोरोना वायरस के 24 नए मामले 7 जिलों से सामने आए हैं. 24 नए मामलों में 4 मामले पटना जिले से हैं. पटना के राजा बाजार और अगम कुआं में 1-1 के सामने आया है. जबकि बेलछी में 2 नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा भोजपुर से सात नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. भोजपुर के जगदीशपुर से यह सभी नए मामले सामने आए हैं. बांका जिले से 4 नए मामलों की पुष्टि हुई है. बांका के धोरैया से तीन और रजौन से 1 केस सामने आया है. इसके अलावे सिवान के भगवानपुर से तीन और बसंतपुर से एक कोरोना पॉजीटिव केस की पुष्टि हुई है. कोरोना वायरस के 24 नए मामलों में से 3 महिलाएं हैं, जबकि बाकी सभी 21 पुरुष है. पटना के बेलछी से 20 दिनों के एक नवजात को पॉजिटिव पाया गया है. मधुबनी जिले के माधवपुर से एक मामला सामने आया है, जबकि कैमूर के भभुआ से भी एक केस की पुष्टि हुई है. मुजफ्फरपुर के बंदरा से दो और मुरौल से एक मामला सामने आया है.


कोरोना से पटना की महिला की मौत
बिहार में कोरोनावायरस से बुधवार को एक और मरीज की मौत हुई है.  बताया जा रहा है कि महिला गॉल ब्लैडर के कैंसर, जॉन्डिस और कई अन्य बिमारियों से भी जूझ रही थी. एनएमसीएच में इलाज के दौरान महिला की मौत हुई है. अस्पताल की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक सुबह 10:15 बजे महिला की मौत हुई है. मृतक महिला पटना सिटी के आलमगंज के माखनपुर ईदगाह मोहल्ले की रहने वाली बताई जा रही है. बता दें कि पटना जिले में कोरोना से मौत का यह दूसरा मामला है. पिछले रविवार को पीएमसीएच में बाढ़ इलाके के रहने वाले एक प्रवासी मजदूर ने दम तोड़ दिया था.


बिहार में 7 मरीजों की मौत
बिहार में कोरोनावायरस से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में पटना के 2, मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीज शामिल हैं. बिहार में अब तक तीन मरीजों की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. बता दें कि कोरोना से मरने वाले सभी लोग पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे.



बिहार में मिले कोरोना के 24 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 932

टैग्स