ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्ष

बिहार में मिले कोरोना के 3 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 566

PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक बिहार में 3 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक बिहार में 3 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 566 हो गया है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को तीसरे अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक बिहार में 3 और मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव पाई गई है.


शुक्रवार को जारी दूसरे अपडेट के मुताबिक प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि 7 नए मामले सामने आये हैं. दरभंगा से 3, सहरसा से 2, सुपौल और कटिहार से एक-एक मामले सामने आये हैं. कटिहार के गेड़ाबाड़ी, सुपौल के भलुआबजार, सहरसा के सौरबाजार और दरभंगा के बिरौल से ये मामले सामने आये हैं. आज पहले अपडेट के मुताबिक समस्तीपुर जिले से 6 नए मरीज मिले थे. ये मरीज हसनपुर और रोसरा के रहने वाले हैं.


बिहार के अबतक 35 जिले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. राज्य में 246 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. इसके आलावा 5 कोरोना मरीजों की मौत अब तक हो चुकी है. मुंगेर, वैशाली, सासाराम, मोतिहारी और सीतामढ़ी में एक-एक मरीजों की मौत हुई है.


बिहार में पिछले 7 दिनों में 131 नए मामले सामने आये हैं. जबकि इसी एक सप्ताह में 162 लोग स्वस्थ हुए हैं. जबकि इसी हफ्ते राज्य के सभी जिलों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है. अभी तक लाखों परिवारों के लगभग 10 करोड़ से ज्यादा लोगों का सर्वे हो चुका है.


बिहार में मिले कोरोना के 3 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 566

बिहार में मिले कोरोना के 3 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 566

टैग्स