ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार में मिले कोरोना के 2 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 571

PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक बिहार में 2 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक बिहार में 2 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 571 हो गया है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को चौथी अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक बिहार में 2 और मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव पाई गई है. प्रधान सचिव संजय कुमार के मुताबिक ये दोनों मरीज बांका और भागलपुर के रहने वाले हैं. बांका जिले के कोरियांदा से 38 साल का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है. इसके साथ ही भागलपुर जिले के नाथनगर के रहने वाले 35 साल के एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को तीसरे अपडेट जारी की गई. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 6 और मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव पाई गई.  प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि खगड़िया जिले से 4 मामले सामने आये. इसके अलावा दरभंगा जिले के सोभन और पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज इलाके से एक-एक मरीज सामने आये.


शुक्रवार को जारी दूसरे अपडेट के मुताबिक प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि 7 नए मामले सामने आये. दरभंगा से 3, सहरसा से 2, सुपौल और कटिहार से एक-एक मामले सामने आये. कटिहार के गेड़ाबाड़ी, सुपौल के भलुआबजार, सहरसा के सौरबाजार और दरभंगा के बिरौल से ये मामले सामने आये. आज पहले अपडेट के मुताबिक समस्तीपुर जिले से 6 नए मरीज मिले थे. ये मरीज हसनपुर और रोसरा के रहने वाले हैं.


बिहार के अबतक 35 जिले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. राज्य में 267 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. इसके आलावा 5 कोरोना मरीजों की मौत अब तक हो चुकी है. मुंगेर, वैशाली, सासाराम, मोतिहारी और सीतामढ़ी में एक-एक मरीजों की मौत हुई है.


बिहार में पिछले 7 दिनों में 131 नए मामले सामने आये हैं. जबकि इसी एक सप्ताह में 162 लोग स्वस्थ हुए हैं. जबकि इसी हफ्ते राज्य के सभी जिलों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है. अभी तक लाखों परिवारों के लगभग 10 करोड़ से ज्यादा लोगों का सर्वे हो चुका है.

बिहार में मिले कोरोना के 2 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 571

बिहार में मिले कोरोना के 2 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 571

बिहार में मिले कोरोना के 2 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 571

बिहार में मिले कोरोना के 2 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 571

टैग्स