ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार में मिले कोरोना के 6 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 569

PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक बिहार में 6 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है.

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक बिहार में 6 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 569 हो गया है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को तीसरे अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक बिहार में 6 और मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव पाई गई है.  प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि खगड़िया जिले से 4 मामले सामने आये हैं. इसके अलावा दरभंगा जिले के सोभन और पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज इलाके से एक-एक मरीज सामने आये हैं.


शुक्रवार को जारी दूसरे अपडेट के मुताबिक प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि 7 नए मामले सामने आये हैं. दरभंगा से 3, सहरसा से 2, सुपौल और कटिहार से एक-एक मामले सामने आये हैं. कटिहार के गेड़ाबाड़ी, सुपौल के भलुआबजार, सहरसा के सौरबाजार और दरभंगा के बिरौल से ये मामले सामने आये हैं. आज पहले अपडेट के मुताबिक समस्तीपुर जिले से 6 नए मरीज मिले थे. ये मरीज हसनपुर और रोसरा के रहने वाले हैं.


बिहार के अबतक 35 जिले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. राज्य में 246 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. इसके आलावा 5 कोरोना मरीजों की मौत अब तक हो चुकी है. मुंगेर, वैशाली, सासाराम, मोतिहारी और सीतामढ़ी में एक-एक मरीजों की मौत हुई है.


बिहार में पिछले 7 दिनों में 131 नए मामले सामने आये हैं. जबकि इसी एक सप्ताह में 162 लोग स्वस्थ हुए हैं. जबकि इसी हफ्ते राज्य के सभी जिलों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है. अभी तक लाखों परिवारों के लगभग 10 करोड़ से ज्यादा लोगों का सर्वे हो चुका है.

बिहार में मिले कोरोना के 6 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 569

बिहार में मिले कोरोना के 6 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 569

बिहार में मिले कोरोना के 6 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 569


टैग्स