ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में मिले 20 कोरोना मरीज, इन जिलों से आये नए मामले

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण अब तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना मामले को लेकर राज्य की हालत पहले से लखराब होती जा रही है. बिहार में एक हजार से भी ज्यादा कोरोना मरीज सामने आने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण अब तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना मामले को लेकर राज्य की हालत पहले से लखराब होती जा रही है. बिहार में एक हजार से भी ज्यादा कोरोना मरीज सामने आने के बाद प्रशासनिक टीम के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं. इस वक्त एक और ताजा अपडेट सामने आया है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार के 3 जिलों में 20 मामलों की पुष्टि की गई है.


प्रशासन की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पूर्णिया जिले से 15, सहरसा जिले से तीन और मुजफ्फरपुर जिले से दो नए मामले सामने आये हैं. पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार ने बताया कि जिले में 15 नए मामले सामने आये हैं. उन्होंने आगे बताया कि इनमें से 11 लोग ऐसे शामिल हैं, जो दिल्ली के आजादपुर से ट्रक के माध्यम से पूर्णिया के रुपौली पहुंचे थे. बता दें कि इसी चेन से जुड़े कई मामले पहले भी इस इलाके से सामने आ चुके हैं.


सहरसा जिले से तीन नए मामले सामने आये हैं. सहरसा के जिलापदाधिकारी कौशल कुमार ने इन मामलों की पुष्टि की है. डीएम कौशल कुमार ने बताया कि तीन नए मामले सामने आने के बाद जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. मुजफ्फरपुर जिले से भी दो नए मामले सामने आये हैं. एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ सुनील कुमार शाही ने इन नए मामलों की पुष्टि की है. एसकेएमसीएच के सुप्रीटेंडेंट ने बताया कि दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. बता दें कि इन दो नए मामलों के साथ ही इस जिले में अब कुल 20 कोरोना मरीज हो गए हैं. इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले से 18 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं. 

टैग्स