ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 72

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां कोरोना का एक और पॉजिटिव मरीज सामने आया है. इस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही सूबे के आंकड़े में भी इजाफा हुआ है. ब

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां कोरोना का एक और पॉजिटिव मरीज सामने आया है. इस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही सूबे के आंकड़े में भी इजाफा हुआ है. बिहार में अब तक कुल 72 कोरोना के पॉजिटिव मामले आ चुके हैं. यानी कि सूबे में कोरोना का आंकड़ा 6 दर्जन हो गया है. 


बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार जो कुल 6 नए मामले सामने आये. जिसमें नालंदा के 3 मरीज शामिल हैं. इसके अलावा पटना, मुंगेर और वैशाली जिले से भी एक-एक मामले सामने आये हैं. बिहार में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ी है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के मुताबिक बिहार में आज 8 मरीज स्वस्थ हो गए हैं. जिन्हें गुरूवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है.


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पटना का भी एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है. जिसकी उम्र 60 साल बताई जा रही है. यह मरीज दुबई से आये मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हो गया है. इसके अलावा वैशाली जिले से भी एक मरीज सामने आया है. जिसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है. 


बिहार में सीवान, पटना, गया, मुंगेर, बेगूसराय, गोपालगंज, नालंदा, भागलपुर, सारण, वैशाली, लखीसराय और नवादा में मामले सामने आये हैं. जबकि बिहार के 26 जिले अभी भी कह सकते हैं कि ग्रीन एरिया की लिस्ट में शामिल हैं. क्योंकि यहां फिलहाल कोरोना का संक्रमण नहीं फैला है. 



टैग्स