ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, 26 जिलों में गरज-चमक के साथ ओले गिरने की चेतावनी

PATNA : बिहार में एक बार फिर मौसम बदल गया है. पटना समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. आज फिर मौसम विभाग ने पटना राजधानी सहित बिहार के 26 जिलों में आकाशीय बिजली कड़क

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, 26 जिलों में गरज-चमक के साथ ओले गिरने की चेतावनी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में एक बार फिर मौसम बदल गया है. पटना समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. आज फिर मौसम विभाग ने पटना राजधानी सहित बिहार के 26 जिलों में आकाशीय बिजली कड़क रही है. आकाशीय बिजली और बादलों के गरज से रात का सन्नाटा टूट रहा है. 


वहीं पटना में रात लगभग साढ़े 9 बजे से आकाशीय बिजली का कड़कना शुरु हुआ जो रात 11.30 बजे तक कुल 17.5 मिमी बारिश दर्ज हुई थी. वहीं बक्सर, मुजफ्फरपुर, नालंदा समेत कई जिलों में बारिश देखने को मिली. पटना सहित राज्य के अन्य 26 जिलों में भी यही हाल रहा है. हालांकि बारिश रात 10 बजे के बाद से शुरु हुई है.


मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 26 जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो रही है. जिसमें सारण, भोजपुर, बक्सर, सीवान, वैशाली, पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर सहित राज्य के इन जिलों में आकाशीय बिजली के साथ गरज भी काफी तेज है. राज्य के लगभग 26 जिलों में हवा की रफ्तार 15 से लेकर 40 किलो मीटर प्रति घंटे की है.


इसके साथ ही दक्षिण पश्चिम बिहार के कुछ जिलों बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल और दक्षिण पूर्व बिहार के 5 जिलों भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन व बिजली चमक के साथ वर्षा का पूर्वानुमान है. इसी तरह 4 फरवरी को दक्षिण पूर्व के जमुई, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार तथा बांका जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ ओला पड़ने की संभावना है.

टैग्स