ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, पटना सहित राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

PATNA : बिहार में एक बार फिर से मौसम का रुख बदलने वाला है. मौसम विभाग की ओर से राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज हवा के साथ

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, पटना सहित राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार में एक बार फिर से मौसम का रुख बदलने वाला है. मौसम विभाग की ओर से राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक पटना, बक्सर, भोजपुर, गया, अरवल, जहानाबाद और नालंदा के कुछ भागों में अगले एक से दो घंटों में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने और हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है. 


पटना मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार इन जिलों में बारिश और वज्रपात के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. प्रशासन ने भी संबंधित जिलों में आपदा को लेकर पूरी तरह से तैयार रहने को कहा है. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. जिसका काफी असर भी दिख रहा है. राज्य में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है.


मौसम विभाग का अनुमानन है कि अगले एक से दो घंटे में बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी. इसके पहले राज्य में 21 जून तक ब्लू अलर्ट किया गया था. मौसम विभाग का कहना है कि बिहार के सभी क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता जारी है. ज्‍यादातर जिलों में मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा रही है. कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो रही है.


चेतावनी के मुताबिक आज 21 जून को दोपहर दो बजे के करीब से पटना, बक्सर, भोजपुर, गया, अरवल, जहानाबाद और नालंदा जिलों के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ ही हल्‍की से मध्‍यम बारिश और बिजली गिरने की आंशका है. विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के दौरान कच्चे और पुराने मकानों के गिरने का खतरा अधिक होता है इसलिए ऐसे मकानों में रह रहे लोगों को पक्के मकान में शरण ले लेनी चाहिए। प्रदेश में वज्रपात का बड़ा खतरा बताया गया है.