ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में मौसम ने ली करवट, उमस भरी गर्मी से परेशान हुए लोग, 17 जुलाई से बारिश के आसार

PATNA : बिहार में बीते दो दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान हैं. कई जिलों में दिन में धूप और नमी की वजह से पारा चढ़ गया है. लेकिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान के मुताबिक

बिहार में मौसम ने ली करवट, उमस भरी गर्मी से परेशान हुए लोग, 17 जुलाई से बारिश के आसार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बीते दो दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान हैं. कई जिलों में दिन में धूप और नमी की वजह से पारा चढ़ गया है. लेकिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण बिहार में 16 जुलाई से हलकी बारिश के आसार हैं. 17 जुलाई से मानसूनी सिस्टम में बदलाव होगा, जिसकी वजह से बिहार के सभी हिस्से में मध्य दर्जे की बारिश के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवा की वजह से उत्तर बिहार के 19 जिले में भी 7 से 32 एमएम तक बारिश होने का अनुमान है. 


जाहिर है कि पटना, गया, बेगूसराय, नालंदा सहित बिहार के दक्षिण हिस्से के अधिकांश जगहों पर दिन में धूप और नमी की वजह से पारा चढ़ गया है. बीते दो दिनों से दिन में एक बजे से 4 बजे तक तापमान 34 से 37 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, शाम होते ही पारा नीचे गिरा, लेकिन नमी और धूप होने से उमसभरी गर्मी का एहसास हो रहा था. इस दौरान हवा की रफ्तार पूर्व-दक्षिण 2 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड किया गया. 




पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया. नमी के साथ तेज धूप की वजह तापमान में उतार-चढ़ाव दिखाई दिया. सुबह 8 बजे तक तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जो 4 बजे तक 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है.

टैग्स