ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में मिले 10920 नए कोरोना मरीज, एक दिन में 72 मरीजों की मौत, पटना में 1702 केस

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है. प्रदेश में लगातार 9वें दिन पॉजिटिविटी रेट नीचे गिरा है. मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक

बिहार में मिले 10920 नए कोरोना मरीज, एक दिन में 72 मरीजों की मौत, पटना में 1702 केस
First Bihar
5 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है. प्रदेश में लगातार 9वें दिन पॉजिटिविटी रेट नीचे गिरा है. मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 1 लाख 10 हजार 71 लोगों की जांच में कुल 10 हजार 920 लोग पॉजिटिव मिले हैं. जबकि पिछले 24 घंटे में 72 लोगों की मौत हुई है. 


बिहार में कोरोना के मामलों में गिरावट देखी जा रही है. मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पटना में कोरोना के सर्वाधिक 1702 मामले मिलें हैं. आपको बता दें कि इससे पहले राजधानी पटना में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1745 नए मामले सामने आए थे. इसके अलावा 9 ऐसे जिले हैं, जहां 500 से अधिक मामले सामने आये हैं. समस्तीपुर में 782,पूर्णिया में 579, बेगूसराय में 511, वैशाली में 493, मुजफ्फरपुर में 452, मधुबनी में 435, प.चंपारण में 442, औरंगाबाद में 430, गया में 405 कोरोना के मामले सामने आए हैं.


आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में कुल 1 लाख 10 हजार 71 लोगों की जांच हुई है. बिहार में अभी तक कुल 2 करोड़ 75 लाख 21 हजार 326 जांच की जा चुकी है. प्रदेश में अबतक कुल 5 लाख 7 हजार 41 मरीज ठीक हुए हैं. जिसके कारण स्वस्थ होने वाले का रिकवरी रेट बढ़कर 82.77% हो गया है. सूबे में अभी फिलहाल 1 लाख 2 हजार 99 केस एक्टिव हैं.


बिहार में मिले 10920 नए कोरोना मरीज, एक दिन में 72 मरीजों की मौत, पटना में 1702 केस


प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट नीचे गिरने से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटी है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी कि आईसीएमआर और भारत सरकार, कोरोना के उतार-चढ़ाव के आकलन को लेकर लगभग एक सप्ताह के आंकड़ों का एनालिसिस करती है. इसलिए फर्स्ट बिहार की टीम भी एक सप्ताह के आंकड़ों को एकत्रित कर आपको बता रही है कि इस हफ्ते लॉकडाउन और तमाम उपायों के कारण कोरोना प्रदेश में कमजोर पड़ा है.



बिहार में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये किये जा रहे प्रयासों से कोरोना की पॉजिटिविटी रेट लगातार कम हो रही है. प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 30 अप्रैल को 16.14% था, जो इस महीने 11 मई को घटकर 9.92% हो गया है. फर्स्ट बिहार की टीम ने पिछले 9 दिनों के आंकड़े में देखा कि 3 मई को पॉजिटिविटी रेट 15.70% था. 4 मई को 15.59%, 5 मई को 15.58%, 6 मई को 14.40%, 7 मई को 12.56%, 8 मई को 11.98%, 9 मई 10.31%  और 10 मई को 10.16% था. आज के ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में पॉजिटिविटी रेट नीचे गिरकर  9.92 % तक आ गया है. आपको बता दें कि ये आंकड़े प्रतिदिन होने वाले टेस्ट की संख्या और संक्रमितों की संख्या के आधार पर ज्ञात किये गए हैं.



मंगलवार को बिहार के हेल्थ मिनिस्टर मंगल पांडेय ने कहा कि "नीतीश कैबिनेट की बैठक में  राज्य के निवासियों को कोविड-19 का टीकाकरण निशुल्क किये जाने के निर्णय को लेकर बिहार आकस्मिता निधि से 1000 करोड़ रूपए की स्वीकृति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में दिया गया है. साथ ही राज्य के सरकारी महाविद्यालयों से नव उत्तीर्ण MBBS अभियर्थियों को अनिवार्यत: ग्रामीण क्षेत्र में संविदा पर नियोजन हेतु 2580 फ्लोटिंग पदों का सृजन करने की स्वीकृति मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिया गया है."

टैग्स