ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में मानसून पकड़ रहा रफ्तार, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

PATNA : प्रदेश में मंगलवार से मानसून के प्रसार होने के आसार हैं। इसको लेकर परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल बन रही है। हालंकि, बिहार में मानसून की बेरुखी और सूरज के तल्ख तेवर से लोग

बिहार में मानसून पकड़ रहा रफ्तार, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : प्रदेश में मंगलवार से मानसून के प्रसार होने के आसार हैं। इसको लेकर परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल बन रही है। हालंकि, बिहार में मानसून की बेरुखी और सूरज के तल्ख तेवर से लोग अब भी उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। प्रदेश के एक-दो जिलों में ही झमाझम बारिश हो रही है। 


इसके अलावा अन्य जिलों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई। इस बार जून महीने में अब तक सामान्य से 60 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सूबे में पुरवा चलने के कारण नमी युक्त हवा का प्रवाह जारी है। जिस कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है।


मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तर बिहार के साथ ही दक्षिण-पूर्व भाग के कुछ स्थानों पर गरज व चमक के साथ बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। वहीं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि बुधवार को राज्य के अधिकतर जिलों के कुछ स्थानों पर गरज, चमक और आंधी के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।


उधर, प्रदेश में मानसून प्रवेश करने के बाबजूद लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। हालांकि 20 जून को मानसून प्रवेश करने के बाद प्रदेशवासियों को आंशिक तौर पर गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन सूरज की तल्ख तेवर के कारण प्रदेश एक बार फिर से धीरे-धीरे भीषण गर्मी की चपेट में आने लगा है।