ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

लोगों को मुफ्त में खाना पहुंचायेंगे पप्पू यादव, कोरोना से लड़ने के लिए घर-घर बाटेंगे सेनेटाइजर

PATNA : बिहार में कोरोना से लड़ने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है. इसी कड़ी में राजनीतिक संगठन भी सामने आ रहे हैं. जन साधिकार पार्टी की ओर से एक बड़ा एलान किया गया है. कोरोना

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना से लड़ने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है. इसी कड़ी में राजनीतिक संगठन भी सामने आ रहे हैं. जन साधिकार पार्टी की ओर से एक बड़ा एलान किया गया है. कोरोना वायरस को लेकर जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने कहा जरूरतमंद लोगों के पास खाना और अन्य मदद पहुंचाने की बात कही. कोरोना वायरस को लेकर जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने कहा कि मैं हर घर में खाना और सेनेटाइजर पहुंचाऊंगा. उन्होंने कहा कि मेरा हर व्यक्ति एक-एक कर के घरों में लोगों की मदद करने पहुंचेंगे. उन्होंने कोरोना से संबंधित समाज में सही और सटीक सूचना पहुंचाने को लेकर फर्स्ट बिहार झारखंड की पहल की तारिक की. उन्होंने कहा कि समाज से जुड़े और भी सवाल खड़े करना चाहिए.


कोरोना वायरस को लेकर जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू के बारे में जो बातें कही है कि जनता अब सरकार के साथ है. यह अच्छी बात है. उन्होंने कहा विदेशी उड़ाने पहले रद्द करनी चाहिए थी. इसके कारण कोरोना से संक्रमित लोग अन्य देशों से इंडिया नहीं आ सकते थे. 


पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि खबर सामने आ रही है कि चाइना में हंता वायरस नया है. यह बहुत खतरनाक परिस्थिति है. उन्होंने कहा कि आजा लोगों को सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत है. आज सबसे ज्यादा जरूरत इस बात की है कि आप घर में कैसे रहते हैं. घर में साफ़ सफाई कैसे रखते हैं. सार्वजनिक प्लेस पर हमें डिस्टेंस बनाकर रखना है. 


पप्पू यादव ने कहा कि थाली पीटने के लिए लोग सड़क पर उतर गए, ये गलत है. इस तरह से हमें लापरवाह नहीं बनना है. आज भी देर नहीं हुई है. हमें सबसे ज्यादा स्वास्थ्य विभाग पर ध्यान देने की जरूरत है. अस्पतालों में जांच की प्रक्रिया बढ़ानी होगी. आज मार्किट में मास्क और सेनेटाइजर की दिक्कत है. सरकार को इसपर ध्यान देना चाहिए. फुटपाथ पर रहने वाले लोगों के बारे में भी सोचना चाहिए.

टैग्स