ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

लॉकडाउन में रेलवे का बड़ा फैसला, बिहार में ट्रेन को ...

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस महामारी की रोकथाम को लेकर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार की ओर से 16 जुलाई से 31 जुलाई तक कंपलीट लॉ

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस महामारी की रोकथाम को लेकर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार की ओर से 16 जुलाई से 31 जुलाई तक कंपलीट लॉकडाउन की घोषणा की गई है. लेकिन हर किसी के मन में एक सवाल है कि इस अवधि में ट्रेनों का परिचालन होगा या नहीं. इसी बीच लॉकडाउन की अवधि में ट्रेनों के परिचालन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है.


बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसके प्रसार के रोकथाम के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा दिनांक 16 जुलाई से 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है. सरकार के इस फैसले के बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि ट्रेनों का परिचालन होगा या नहीं होगा. इस सवाल को लेकर रेलवे ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है.


ट्रेनों के परिचालन को लेकर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस दौरान वर्तमान में चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों का परिचालन यथावत् जारी रहेगा. यानी कि जो ट्रेनें पहले से चल रही हैं. उन ट्रेनों को आगे भी जारी रखा जायेगा. इसका मतलब ये है कि अनलॉक में जो ट्रेनें चल रही थीं, उन्हें लॉकडाउन में भी जारी रखा जायेगा. हालांकि बिहार में यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ी मांग रखी है.


बिहार सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार लॉकडाउन में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के आवागमन पर रोक रहेगा. अनुमान्य गतिविधियों (Permitted activities) के तहत् कोरोना से बचाव से संबंधित उपायों का अनुपालन करते हुए टैक्सी, आटो रिक्शा का परिचालन जारी रखा गया है. साथ ही निजी वाहन को भी उपयोग में लाया जा सकता है.


इसी क्रम में बिहार सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी एक पत्र में ट्रेन से बिहार राज्य पहुंचने वाले यात्रियों को स्टेशन से अपने गंतव्य तक जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के आवागमन पर रोक के कारण स्वयं के स्तर पर वाहन की समुचित व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है. 16 जुलाई से 31 जुलाई तक के लॉकडाउन अवधि में ट्रेन से बिहार राज्य आने वाले यात्रियों द्वारा स्टेशन से आगे अपने गंतव्य तक के लिए स्टेशन पहुंचने से पूर्व सवारी की समुचित व्यवस्था अपेक्षित है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो.

टैग्स