ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में लॉकडाउन लेकिन विधान परिषद में नए लोगों को ज्वाइनिंग के लिए बुलाया गया, आखिर इतनी जल्दबाजी की वजह क्या है ?

PATNA : कोरोना वायरस ने देश की रफ्तार रोक दी है. बिहार में कोरोना के बढ़ते खतरे ने सरकार को लॉक डाउन करने के लिए मजबूर कर दिया है. बिहार में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस ने देश की रफ्तार रोक दी है. बिहार में कोरोना के बढ़ते खतरे ने सरकार को लॉक डाउन करने के लिए मजबूर कर दिया है. बिहार में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद हो गया है, लेकिन बिहार विधान परिषद में नए लोगों को नियुक्ति के बाद आज आनन-फानन में योगदान के लिए बुला लिया गया. 


दरअसल बिहार विधान परिषद में पिछले कुछ अरसे से बहाली की प्रक्रिया चल रही थी. नियुक्ति प्रक्रिया में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को अब योगदान के लिए बुलाया गया है, लेकिन लॉक डाउन के बीच बिहार के कोने-कोने और सूबे के बाहर से आए उम्मीदवारों को आखिर आनन-फानन में क्यों बुलाया गया. इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.


फर्स्ट बिहार झारखंड को जब इसकी जानकारी मिली तो हमारे रिपोर्टर विधान परिषद पहुंचे. चयनित उम्मीदवारों की जॉइनिंग कराई जा रही थी, लेकिन फर्स्ट बिहार का कैमरा देखते ही चयनित उम्मीदवारों के बीच हड़कंप मच गया. ऐसा लगा मानो जैसे इन्होंने कोई बड़ा अपराध कर दिया हो. फर्स्ट बिहार की टीम केवल इतना जानने पहुंची थी कि लॉक डाउन के बीच जॉइनिंग देने आए इन चयनित अभ्यर्थियों को कोई परेशानी तो नहीं है, लेकिन सवाल का जवाब देना तो दूर यह कैमरा देख कर ही वहां से कन्नी काटते दिखे.

टैग्स