ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में कमजोर हुआ मानसून, राजधानी में हल्की बूंदाबांदी के आसार; इन जिलों में अलर्ट जारी

PATNA : राजधानी समेत प्रदेश में बीते दो दिनों से जारी मानसून की सक्रियता मंगलवार से थोड़ी कम हो जाएगी। इसके प्रभाव

बिहार में कमजोर हुआ मानसून, राजधानी में हल्की बूंदाबांदी के आसार; इन जिलों में अलर्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
1 मिनट

PATNA : राजधानी समेत प्रदेश में बीते दो दिनों से जारी मानसून की सक्रियता मंगलवार से थोड़ी कम हो जाएगी। इसके प्रभाव से प्रदेश में झमाझम वर्षा में कमी आएगी।


मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल और अररिया में भारी वर्षा की चेतावनी है, जबकि पटना सहित अन्य जिलों में हल्की वर्षा के आसार हैं।इस दौरान बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहेगा। 


वहीं, दो दिनों बाद वर्षा में कमी आने के साथ तापमान में भी आंशिक वृद्धि की संभावना है। सोमवार को पटना सहित दक्षिण बिहार के कई स्थानों पर मौसम सामान्य बना रहा।वहीं, कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। 


उधर, मौसम में बदलाव आने के कारण पटना के अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान सुपौल के बसुआ में 292 मिमी वर्षा दर्ज की गई।