ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटेंगे डॉक्टर

PATNA : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत से मुलाक़ात के बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया है. हड़ताल की

बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटेंगे डॉक्टर
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत से मुलाक़ात के बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया है. हड़ताल की समाप्ति के बाद जूनियर डॉक्टर जल्द ही काम पर लौटने वाले हैं. डॉक्टरों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के साथ हुई मीटिंग में उनकी बातचीत पूरी तरह सार्थक रही है.


जूनियर डॉक्टर अपने हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं और गुरूवार रात 10 बजे से तमाम जो जूनियर्स डॉक्टर हैं, वह हड़ताल खत्म कर देंगे और अपने अपने काम पर वापस जाएंगे इस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि हम भी इस पर देख रहे हैं और आगे सरकार भी इस पर ध्यान दे रही है. इन लोगों की जो मांग है, वह जल्द से जल्द पूरी करने की कोशिश रहेगी. नए साल में बहुत ही अच्छी खबर है कि कल से नया साल शुरू होना है और आज जो जूनियर डॉक्टर हैं , वह हड़ताल खत्म कर रहे हैं.


आपको बता दें कि जूनियर डॉक्टरों और विभाग के बीच पहले भी कई राउंड की बातचीत हुई थी लेकिन तब दोनों के बीच बात नहीं बन पा रही थी. उसके बाद सरकार के निमंत्रण पर जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन की टीम हेल्थ मिनिस्टर से मिलने पहुंची.


पिछले 9 दिनों से राज्य के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर थे, जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी. जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल खत्म होने के बाद मरीजों ने राहत की सांस ली है, जिन्हें इसका काफी लंबे समय से इंतजार था. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता