ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में जवानों को मिलेगी ब्रांडेड वर्दी, सरकार ने दिया होली का तोहफा

PATNA : बिहार में होली बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है. हर कोई एक दूसरे को शुभकामनाएं, आशीर्वाद और उपहार देता है. सरकार ने भी बिहार के जवानों को उपहार दिया है. सरकार ने जवानों क

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में होली बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है. हर कोई एक दूसरे को शुभकामनाएं, आशीर्वाद और उपहार देता है. सरकार ने भी बिहार के जवानों को उपहार दिया है. सरकार ने जवानों को ब्रांडेड कपड़े की सिली हुई वर्दी तोहफे के रूप में दी है. 40 हजार होमगार्डों को समर यूनिफाॅर्म उपलब्ध कराने के लिए मोंटे कार्लो से एमओयू साइन हो चुका है.


जवानों को देने के लिए सरकार की ओर से लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 40 हजार होमगार्डों को वर्दी उपलब्ध कराने के लिए एक नामचीन कंपनी से करार कर लिया गया है. राज्य में होमगार्ड की वर्तमान संख्या करीब 54 हजार है. इनमें 42 हजार को सौ फीसदी ड्यूटी मिल रही है. होमगार्ड को ऐसी वर्दी उपलब्ध कराने की कवायद चल रही है जो गर्मी में अन्य कपड़ों के मुकाबले अधिक ठंडी हो. इसके लिए मोंटे कार्लो से एमओयू हुआ है. एक होमगार्ड के समर यूनिफाॅर्म पर करीब 1500 रुपये खर्च आयेगा. यह 40 हजार होमगार्डों को उपलब्ध करायी जायेगी. होमगार्ड मुख्यालय ने सभी जिलों के समादेष्टा को निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने जिले की डिमांड दें. इसके बाद मुख्यालय स्तर पर कंपनी को डिमांड भेज दी जायेगी. कुछ जिलों ने वर्दी की मांग भेज भी दी है. वर्दी पर करीब छह करोड़ रुपये का खर्च आयेगा.


राज्य में होमगार्ड के रिक्त पदों को जल्दी ही भर लिया जायेगा. सभी जिलों में करीब 12 हजार पद खाली चल रहे हैं.  महानिदेशक सह महासमादेष्टा होमगार्ड एवं अग्निशाम सेवाएं आरके मिश्रा ने सभी जिलों के कमांडेंट को आदेश दिया है कि वे अपने- अपने जिलों में बहाली की प्रक्रिया काे शुरू करायें. इसके लिए डीएम से भी संपर्क साधने को कहा गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छह जिलों ने रोस्टर जारी कर दिया है. अन्य जिलाें में भी जल्दी ही रोस्टर जारी होगा.

टैग्स