ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

बिहार में जल्द ही बड़े पैमाने पर होगी टीचर की बहाली, आयोग को भेजा गया लेटर

PATNA : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में जल्द ही हजारों की संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति होने वाली है। इसको लेकर सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जा

बिहार में जल्द ही बड़े पैमाने पर होगी टीचर की बहाली, आयोग को भेजा गया लेटर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में जल्द ही हजारों की संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति होने वाली है। इसको लेकर सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।


दरअसल, राज्य के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों व सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए खाली पदों पर बहाली को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके बाद जल्द ही बहाली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 2222 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेजी है। इसमें प्राचार्य के 32, प्राध्यापक के 168 पद, सह प्राध्यापक के 429 पद एवं सहायक प्राध्यापक के 1593 पद शामिल हैं। इन 2222 पदों के लिए बीपीएससी को अनुशंसा भेज दी गयी है। 


इससे पहले विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ने बीपीएससी को कुछ सीटों के लिए अनुशंसा भेजी थी। जिसके बाद  790 पदों पर नियुक्ति के लिए बीपीएससी की अनुशंसा मिल चुकी है। बीपीएससी की ओर से 515 पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है। बाकी अन्य अधियाचित पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। बीपीएससी ने कहा कि कुछ सीटों पर बहाली प्रक्रियाधीन है। 


आपको बताते चलें कि, राज्य के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में पूर्व से कुल 441 नियमित शिक्षक काम कर रहे हैं। इसके अनुसार राज्य के 38 जिलों के लिए 38 इंजीनियरिंग और 46 पॉलिटेक्निक कॉलेज संचालित हैं। इनमें से सहायक प्राध्यापक पर नियुक्ति वाले लोगों को इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेज भी आवंटित हो सकेगा।