ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार में जाम से मिलेगी राहत: 28 जिलों में तैनात होगी ट्रैफिक पुलिस, बहाली भी होंगी, जानिए और क्या होगा खास

PATNA: बिहार के सभी जिलों में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात करने की रूपरेखा तैयार हो गई है. इसमें सभी बड़े 23 जिलों में 165 पुलिस कर्मी बहाल किए जाएंगे. वही

बिहार में जाम से मिलेगी राहत: 28 जिलों में तैनात होगी ट्रैफिक पुलिस, बहाली भी होंगी, जानिए और क्या होगा खास
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: बिहार के सभी जिलों में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात करने की रूपरेखा तैयार हो गई है. इसमें सभी बड़े 23 जिलों में 165 पुलिस कर्मी बहाल किए जाएंगे. वही राज्य के पांच जिलों किशनगंज, अरवल, शेखपुरा, बगहा और शिवहर में 84 ट्रैफिक पुलिस बहाल किए जाएगे.


बता दें इन सभी जिलों में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों में DSP से लेकर सिपाही रैंक तक के कर्मी शामिल हैं. सभी 28 जिलों में ट्रैफिक थाने की कमान DSP रैंक के पदाधिकारी के पास होगी. बाकी 28 जिलों में ट्रैफिक थाना खोलने की मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है. अब इनमें पुलिस कर्मियों को बहाल कर इनका संचालन समुचित तरीके से करने की व्यवस्था की जा रही है. जुलाई से काम शुरू कर देने की संभावना है. अभी 40 पुलिस जिलों में 12 में 15 ट्रैफिक थाने मौजूद हैं. 28 नए थाने खुलने से सभी 40 पुलिस जिलों में ट्रैफिक थाने हो जाएंगे.


21 हजार 391 सिपाही और दारोगा की बहाली जल्द होने जा रही है. जिसमें चयनित कैंडिडेट में ही बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस के रूप चयन किया जाएगा. जो भी कैंडिडेट ट्रैफिक में जाने की इच्छा रखते हैं, वे भी इसमें आ सकते हैं. ट्रैफिक पुलिस की ट्रेनिंग दिलाने के लिए औरंगाबाद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च में इन चयनित पुलिसकर्मियों को 15 दिनों की विशेष ट्रेनिंग दिलाई जाएगी. अभी इन थानों में तैनाती के लिए मौजूदा पुलिस बल से ही नए ट्रैफिक थानों के लिए कर्मियों का चयन किया जा रहा है. जो भी कैंडिडेट चायन होगे उन कर्मियों को औरंगाबाद के संस्थान में इंडक्शन कोर्स कराया जाएगा. जिसके बाद सभी तैनाती नए ट्रैफिक थानों में की जाएगी.

टैग्स