ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में इस तारीख से मिलेगी भीषण ठंड से राहत, जम्मू से भी कम रहा यहां का तापमान

PATNA : बर्फीली हवाओं के प्रभाव बने होने के कारण राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर भाग घना कोहरा व शीत दिवस की चपेट में रहेंगे। हालांकि, 25 जनवरी तक भीषण ठंड से राहत नहीं मिलेगी

 बिहार में इस तारीख से मिलेगी भीषण ठंड से राहत, जम्मू से भी कम रहा यहां का तापमान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बर्फीली हवाओं के प्रभाव बने होने के कारण राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर भाग घना कोहरा व शीत दिवस की चपेट में रहेंगे। हालांकि, 25 जनवरी तक भीषण ठंड से राहत नहीं मिलेगी। लेकिन, पछुआ के कारण सुबह-शाम कनकनी रहेगी। मंगलवार को दरभंगा, बक्सर, बांका, छपरा, भागलपुर, पूर्णिया, जीरादेई, कैमूर, डेहरी, पूसा, अगवानपुर एवं फारबिसगंज शीत लहर की चपेट में रहे। पूर्णिया में अति घना कोहरा व पटना, गया समेत अन्य जिलों में हल्के दर्जे का कोहरा छाए रहा।


वहीं, 4.0 डिग्री सेल्सियस के साथ गया इस सीजन का सबसे ठंडा शहर रहा। मंगलवार को गया का न्यूनतम तापमान जम्मू शहर से भी कम रहा। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना सहित 22 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं पटना समेत 25 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।


21.5 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर के सबौर का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के दर्जे का कोहरा छाए रहा। वहीं दोपहर में हल्की धूप निकलने के बावजूद पछुआ के कारण कनकनी से लोग परेशान रहे।