ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार में इस दिन से शुरू होगा बालू का ऑनलाइन बुकिंग, फाइनल डेट आ गई सामने

PATNA : बिहार में जल्द ही आम नागरिक ऑनलाइन बालू खरीद सकेंगे। खान एवं भू-तत्व विभाग बालू-मित्र पोर्टल के जरिए बालू की ऑनलाइन बिक्री योजना पर काम कर रहा है। इस पोर्टल पर बालू की उपलब

बिहार में इस दिन से शुरू होगा बालू का ऑनलाइन बुकिंग, फाइनल डेट आ गई सामने
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में जल्द ही आम नागरिक ऑनलाइन बालू खरीद सकेंगे। खान एवं भू-तत्व विभाग बालू-मित्र पोर्टल के जरिए बालू की ऑनलाइन बिक्री योजना पर काम कर रहा है। इस पोर्टल पर बालू की उपलब्धता कीमतें और गुणवत्ता दिखाई जाएगी। 16 अक्टूबर के बाद यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। विभाग 250 बालू घाटों से खनन की तैयारी भी कर रहा है।


दरअसल, बिहार में अब ई-कामर्स साइट की तर्ज पर आम नागरिक आन लाइन बालू भी खरीद सकेंगे। खान एवं भू-तत्व विभाग बालू-मित्र पोर्टल के जरिये बालू की आन लाइन बिक्री योजना को अंतिम रूप देने में जुटा है। संभावना है कि 16 अक्टूबर के बाद यह सुविधा शुरू हो जाएगी। खान एवं भू-तत्व विभाग ने करीब महीने भर पहले ही बालू मित्र पोर्टल के जरिये आन लाइन बालू बिक्री योजना स्वीकृत की थी। इसके लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआइसी) का सहयोग भी लिया गया है। एनआइसी की बालू मित्र पोर्टल बना रहा है। सूत्रों की माने तो इस पोर्टल पर जिलों में बालू की उपलब्धता के साथ ही उसकी कीमतें भी दर्ज होंगी।


मालूम हो कि  बालू की ऑनलाइन खरीद का इच्छुक कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल पर जाकर बालू की गुणवत्ता देखकर उसकी आनलाइन बुकिंग कर सकेगा। विभाग ने बालू मित्र पोर्टल के जरिये सफेद और पीली दोनों किस्म की बालू की बिक्री का निर्णय किया है। बालू की आन लाइन बिक्री के बाद इसे डिलीवरी कराने की जिम्मेदारी भी विभाग की होगी। लेकिन, इसके लिए खरीदार को परिवहन कीमत चुकानी होगी। दूसरी ओर खान एवं भू-तत्व विभाग 16 अक्टूबर से एक साथ करीब 250 बालू घाटों से खनन की तैयारी में है। 


इन बालू घाटों को पर्यावरण अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुका है। 15 जून तक प्रदेश के करीब 155 बालू घाटों से खनन हो रहा था। लेकिन निर्धारित नियमों के तहत 15 जून से मानसून की अवधि में बालू खनन पर रोक लगा दी गई थी। अब वापस नदियों से 16 अक्टूबर से खनन होना है। बालू का नदियों से खनन प्रारंभ होने पर आन लाइन बिक्री के लिए पर्याप्त मात्रा में बालू उपलब्ध हो जाएगा। इसके लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है।