ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar IPS Transfer: बिहार के 7 IPS अधिकारियों का तबादला, कुंदन कृष्णण बनाए गए ADG मुख्यालय

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के पुलिस महकमें से निकलकर सामने आ रहा है, जहां सरकार ने सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग की तरफ से जबादले की अधिसूचना जारी कर

Bihar IPS Transfer: बिहार के 7 IPS अधिकारियों का तबादला, कुंदन कृष्णण बनाए गए ADG मुख्यालय
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के पुलिस महकमें से निकलकर सामने आ रहा है, जहां सरकार ने सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग की तरफ से जबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णण को पुलिस मुख्यालय का एडीजी बनाया गया है।


बिहार सरकार के गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, केंद्रीय प्रतिनुक्ति से लौटे कुंदन कृष्णन को अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय बनाया गया है। वहीं सरकार ने जितेंद्र सिंह गंगवार को महानिदेशक मुख्यालय के अतिरिक्त प्रभार मुक्त कर दिया है। पंकज दरार को अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था के पद पर भेजा गया है।


वहीं संजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक को ट्रेनिंग पर भेजा गया है। 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी शालीन को पुलिस महानिरीक्षक आतंकवाद निरोधक दस्ता के पद पर तैनात किया गया है। विवेक कुमार को पुलिस उप- महानिरीक्षक, भागलपुर और भागलपुर के डीआईजी विवेकानंद को बिहार एटीएस का पुलिस उप-महानिरीक्षक बनाया गया है।


Bihar IPS Transfer: बिहार के 7 IPS अधिकारियों का तबादला, कुंदन कृष्णण बनाए गए ADG मुख्यालय