ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में IAS अफसर का तबादला, सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है. विशेष स्वास्थ्य सचिव बैधनाथ झा का तबादला करते हुए योज

बिहार में IAS अफसर का तबादला, सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है. विशेष स्वास्थ्य सचिव बैधनाथ झा का तबादला करते हुए योजना एवं विकास विभाग में अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग में डायरेक्टर के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है.


बिहार सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 2007 बैच के आईएएस अफसर बैधनाथ झा को योजना एवं विकास विभाग में अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग का निदेशक बनाया गया है. इनके अलावा 2012 बैच के आईएएस अफसर संजीव कुमार को स्वस्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है.


विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक संजीव कुमार अगले आदेश तक योजना एवं विकास विभाग में संयुक्त सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. 


बिहार में IAS अफसर का तबादला, सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी