ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में सीनियर IAS को मिला प्रमोशन, विशेष सचिव के पद पर मिली प्रोन्नति

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक सीनियर आईएएस अफसर को विशेष सचिव के पद पर प्रमोशन मिला है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 200

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक सीनियर आईएएस अफसर को विशेष सचिव के पद पर प्रमोशन मिला है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 2007 बैच के आईएएस और राज्य पर्यटन विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रभाकर को विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नति मिली है.


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सिक्किम कैडर के आईएएस प्रभाकर संवर्गीय प्रतिनियुक्ति के आधार पर बिहार में सेवारत हैं. वे फिलहाल बिहार सरकार के राज्य पर्यटन विकास निगम में प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. वरिष्ठ पदाधिकारी को विशेष सचिव ग्रेड में एक जनवरी के प्रभाव से प्रोफोर्मा प्रोन्नति दिए जाने की घोषणा की गई है. 


सिक्किम कैडर के अधिकारी प्रभाकर को इसी महीने की शुरुआत में बिहार में प्रतिनियुक्ति की गई थी. 2007 बैच के प्रभाकर को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध निदेशक और पर्यटन विभाग का अपर सचिव बनाया गया था.