ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार में 7 IAS और 5 IPS का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर IAS और IPS अफसरों का तबादला किया है. सरकार की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है.

बिहार में 7 IAS और 5 IPS का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर IAS और IPS अफसरों का तबादला किया है. सरकार की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है.


बिहार सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 2004 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी ललन मोहन प्रसाद को कोशी रेंज का डीआईजी बनाया गया है. इनके अलावा जीतेन्द्र मिश्रा को पटना का डीआईजी बनाया गया है. साथ ही इन्हें होमगार्ड और अग्निशमन के नए डीआईजी की भी जिम्मेदारी दी गई है. राजेश त्रिपाठी को आर्थिक अपराध इकाई का डीआईजी बनाया गया है.


 सीनियर आईपीएस अधिकारी रविंद्र कुमार को छपरा रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है. जबकि प्रणव कुमार प्रवीण को बेतिया के उप महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. आईएएस मनोज कुमार को माध्यमिक शिक्षा विभाग का निदेशक बनाया गया है. संजय कुमार सिंह को स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव के रूप में तैनात किया गया है. इन्हें  बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी, पटना और कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. उद्योग विभाग के विशेष सचिव आईएएस अमरेन्द्र प्रसाद सिंह का तबादला करते हुए अगले आदेश तक प्राथमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया है.


आईएएस गिरिवर दयाल सिंह को  युवा कल्याण एवं खेल निदेशालय के निदेशक के रूप में तैनात किया गया है. प्राथमिक शिक्षा के डायरेक्टर डॉ० रणजीत कुमार सिंह को पंचायती राज का निदेशक बना दिया गया है. आईएएस डॉ० संजय सिन्हा गन्ना उद्योग विभाग का नया ईखायुक्त बनाया गया है. 


सरकार ने मुंगेर नगर निगम के नगर आयुक्त आईएएस श्रीकान्त शास्त्री का तबादला करते हुए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् का राज्य परियोजना निदेशक बनाया गया है. इन्हें बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम में प्रबंध निदेशक की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. आई0आर०टी०एस० दिलीप कुमार को अगले आदेश तक उद्योग विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. साथ ही आई०आर०एस०एस० सन्नी सिन्हा को परिवहन विभाग का अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है.


बिहार में 7 IAS और 5 IPS का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट


बिहार में 7 IAS और 5 IPS का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में 7 IAS और 5 IPS का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट


बिहार में 7 IAS और 5 IPS का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट