ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बिहार में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने आंधी को लेकर भी जारी किया अलर्ट

PATNA : भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह जरूरी खबर है। राज्य में आगामी 26 मई तक ओलावृष्टि और आंधी-पानी के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में आज यानि

बिहार में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने आंधी को लेकर भी जारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह जरूरी खबर है।  राज्य में आगामी 26 मई तक ओलावृष्टि और आंधी-पानी के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में आज यानि गुरूवार को किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। सूबे में बारिश की गतिविधियों की सक्रियता बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। कुछ जिलों में तापमान का यह अंतर आठ से 12 डिग्री तक का देखा गया। 


दरअसल, राज्य में दो दिन पहले तक लू झेल रहे जिलों में सुबह में पंखे की हवा से सिहरन की स्थिति रही। 21 मई को पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री था, वहीं 23 मई को 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को फिर से 37.1 डिग्री पर अधिकतम तापमान पहुंचने से दिन में गर्मी महसूस हुई। मौसमविदों के मुताबिक अभी एक-दो दिन मौसम की यह प्रवृत्ति कई जिलों में दिख सकती है। बुधवार को औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया।



वहीं, मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो जगहों पर मेघ गर्जन, बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे  की हवा के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं वर्तमान परिस्थितियों और पूर्वानुमानों के अनुसार 27 मई से सूबे में किसी भी तरह का कोई अलर्ट नहीं हैं। बुधवार को पटना सहित राज्य के 27 शहरों का अधिकतम तापमान ऊपर चढ़ा। पटना में 6.6 डिग्री, भोजपुर में 6.4 डिग्री, वैशाली में 6 डिग्री, दरभंगा 6.8 डिग्री, समस्तीपुर के पुपरी में 6.3 डिग्री, नवादा में 4.7 डिग्री, शेखपुरा में 6.5 डिग्री , भागलपुर में 1.9 डिग्री, नवादा में 4.7 डिग्री, बेगूसराय में 4.9 डिग्री सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। 



आपको बताते चलें कि, पटना सहित कई जिलों में आंशिक बादल छाये रहे। सुबह में ठंडी हवा से मौसम सुहाना बना रहा पर दोपहर में उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। वातावरण में नमी से पसीने वाली गर्मी से लोग दो-चार हुए। उत्तर बिहार के कई जिलों में आंधी-पानी की गतिविधि भी सुबह में रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ पटना सहित दक्षिण बिहार के जिलों में धूप और उमस वाली गर्मी ने लोगों को परेशान किया।