ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में हीटवेव का कहर ! 24 घंटे में 8 लोगों की मौत : चुनाव ड्यूटी में तैनात दारोगा और जवान की गई जान ; IMD ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार में भीषण गर्मी और लू की वजह से पिछले 24 घंटे में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में एक दारोगा (एएसआई) और एक जवान समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई। ये मौतें भोजपुर, रोहतास, गो

बिहार में हीटवेव का कहर ! 24 घंटे में 8 लोगों की मौत : चुनाव ड्यूटी में तैनात दारोगा और जवान की गई जान ; IMD ने जारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में भीषण गर्मी और लू की वजह से पिछले 24 घंटे में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में एक दारोगा (एएसआई) और एक जवान समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई। ये मौतें भोजपुर, रोहतास, गोपालगंज, औरंगाबाद और अरवल जिलों में हुई है। हालांकि सबसे ज्यादा भोजपुर जिले में तीन लोगों की हीटवेव से जान चली गई है। वहीं, गोपालगंज में भी नेपाल जा रहे एक पर्यटक ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। इस बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की गई है।


दरअसल, इस भीषण गर्मी में लू लगने से भागलपुर जिला पुलिस बल में तैनात दारोगा देवनाथ राम की जान चली गई। दारोगा चुनाव ड्यूटी में रोहतास जिले के डेहरी स्थित पुलिस लाइन पहुंचे थे। जहां  कल दोपहर उनकी तबियत खराब होने पर सासाराम सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दारोगा भोजपुर के बिहियां थानाक्षेत्र के औराई नवादा गांव के रहने वाले थे। वहीं, अरवल में चुनाव ड्यूटी के लिए अरुणाचल प्रदेश से आए हेड कांस्टेबल निक्कू आहुजा की भी मौत हो गई। उनकी ड्यूटी उत्क्रमित विद्यालय रामपुर चौरम में लगाई गई थी।


इसी तरह, गोपालगंज में महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले एक पर्यटक की मौत लू लगने से हो गई। पर्यटकों के एक दल के साथ सोमनाथ आगरे (60) नेपाल के काठमांडू जा रहे थे। बरौली के मिर्जापुर बाजार के पास बस में सवार पर्यटक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। 


उधर, रोहतास जिले के करगहर बड़हरी बाजार में वृद्धा तेतरा देवी और औरंगाबाद के आंजन के शिवनारायण सिंह के अरुण सिंह की भी मौत हो गई। भोजपुर जिले में बीते 24 घंटे के भीतर लू से तीन लोगों की मौत हुई है। जगदीशपुर, बड़हरा और गजराजगंज थाना इलाके में ये मौतें हुईं हैं। मौसम विभाग की मानें तो एक जून तक लू की स्थिति यथावत जारी रहने का अनुमान है। इसके बाद धीरे-धीरे इसमें कमी आएगी। विभाग ने कहा है कि बिहार, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में भी शुक्रवार तक लू की स्थिति गंभीर बने रहने का अनुमान है।