ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

बिहार में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पर केस दर्ज, बिहारियों का अपमान करने का आरोप

PATNA : बिहार में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और विधायक अल्पेश ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना में इन दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और विधायक अल्पेश ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना में इन दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है.


मुजफ्फरपुर कोर्ट में दायर परिवाद के आधार पर कांटी थाना में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और एमएलए सदस्य अल्पेश ठाकुर के विरुद्ध धारा 153, 295 और 504 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. साथ ही मामले में कांड संख्या 332 / 2020 दर्ज कर दारोगा जीएन पाठक को केस का आइओ बनाया गया है.


बताया जा  रहा है कि जिले में अहियापुर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा के रहने वाले तमन्ना हाशमी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और विधायक अल्पेश ठाकुर को आरोपी बनाते हुए अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पश्चिमी गौरव कमल की अदालत में 11 अक्तूबर, 2018 को ही परिवाद दर्ज कराया था. तमन्ना हाशमी ने आरोप लगाया था कि नौ अक्तूबर, 2018 को वह कांटी के दामोदरपुर में समाचार चैनल देख रहे थे.


टीवी चैनल पर गुजरात के दामोदरपुर का कार्यक्रम दिखाया जा रहा था. उस कार्यक्रम में बिहार के लोगों के साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा था. वहीं, बिहार के लोगों को जबरन गुजरात से भगाया जा रहा था. आरोपियों के इस बर्ताव से बिहार और बिहार के लोगों का अपमान हुआ है. इस तरह का समाचार देखने के बाद मुझे सदमा पहुंचा है.


मालूम हो कि अक्तूबर 2018 में गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद गैर-गुजरातियों पर कथित तौर पर हमला और मारपीट कर भगाया जा रहा था. घटना के बाद गुजरात में रहनेवाले बिहार और यूपी के लोगों ने पलायन शुरू कर दिया. हालांकि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की थी. साथ ही कहा था कि जो कोई भी मामले में दोषी हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए. लेकिन, किसी अन्य लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए.