ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार में आपदा ने अबतक 40 लोगों की ली जान, 15 जिलों में बाढ़ की स्थिति भयावह

PATNA : बिहार में बाढ़ और बारिश से आई आपदा ने अब तक 40 लोगों की जान ले ली है। आपदा प्रबंधन विभाग ने 40 लोगों के मौत की पुष्टि की है। मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से 4-4 लाख रु

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में बाढ़ और बारिश से आई आपदा ने अब तक 40 लोगों की जान ले ली है। आपदा प्रबंधन विभाग ने 40 लोगों के मौत की पुष्टि की है। मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से 4-4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। आपदा की वजह से 9 लोग राज्य के विभिन्न इलाकों में घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य के कुल 15 जिलों में बाढ़ की भयावह स्थिति बनी हुई है। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ के हालात बिगड़े हैं। पटना सहित भोजपुर, भागलपुर, जहानाबाद, नालंदा, खगड़िया, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, बक्सर, कटिहार, नवादा, अरवल और दरभंगा में बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई है। 

बाढ़ के कारण लगभग 17 लाख की आबादी प्रभावित है। 95 प्रखंडों के 464 पंचायत और 758 गांव बाढ़ के कारण जलमग्न हैं। बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचने के लिए सरकार की तरफ से 1135 नाव चलाए जा रहे हैं। एनडीआरएफ की 18 टीमों के साथ-साथ एसटीएफ की टीम भी काम कर रही है। सरकार 17 राहत शिविरों में कुल 226 सामुदायिक किचन चला रही है। राजधानी पटना में 6 जगहों पर सामुदायिक किचन चलाया जा रहा है।