ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार में फिर मेहरबान होगा मानसून,इस तारीख से भारी बारिश का अलर्ट

PATNA : बारिश की कमी झेल रहे बिहार में एक बार फिर से मानसून एक्टिव होने वाला है। राज्य में अगले सप्ताह से एक बार फिर झमाझम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार कल

बिहार में फिर मेहरबान होगा मानसून,इस तारीख से भारी बारिश का अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बारिश की कमी झेल रहे बिहार में एक बार फिर से मानसून एक्टिव होने वाला है। राज्य में अगले सप्ताह से एक बार फिर झमाझम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 21 अगस्त से राज्य में छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद 22 अगस्त से राज्य में झमाझम बरसात का सिलसिला फिर से शुरू हो जाएगा। 


मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कुछ जिलों में एक दो जगहों पर छिटपुट बारिश की स्थिति 21 अगस्त तक बनी रहेगी। विभाग ने 22 अगस्त से राज्य में भारी बारिश के आसार जताए हैं। 22 को सीमांचल के जिलों में तेज बरसात हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि एक ट्रफ रेखा हिमालय की तलहटी की ओर शिफ्ट हो रही है, साथ ही एक कम दबाव का क्षेत्र भी सूबे में विकसित हो रहा है। इससे 22 अगस्त से  राज्य में भारी बारिश के आसार हैं। 


मालूम हो कि,  वर्तमान में भी  कुछ जिलों में एक-दो जगहों पर बारिश की आंशिक से मध्यम गतिविधियां होती नजर आई है। उमस और तेज धूप से स्थानीय स्तर पर गरज-तड़क वाले बादल बन रहे हैं। रविवार को भी सूबे के कुछ जिलों में वज्रपात की भी आशंका है। राज्य के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य और दक्षिण पश्चिम जिलों में एक-दो जगहों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई। 


 आपको बताते चलें कि, आज पटना, छपरा, गोपालगंज, बेतिया, मोतिहारी, आरा, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय जिले में शनिवार को कहीं-कहीं पर मौसम खराब होने पर ठनका गिर सकता है।