ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, गुस्से में लोको पायलट ने स्टेशन पर खड़ी कर दी गाड़ी

PATNA: पटना-गया रेलखंड पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया है। पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट को निशाना बनाते हुए पथराव किया गया है। इस घटना से गुस्साए लोको पायलट ने ट्र

बिहार में एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, गुस्से में लोको पायलट ने स्टेशन पर खड़ी कर दी गाड़ी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना-गया रेलखंड पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया है। पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट को निशाना बनाते हुए पथराव किया गया है। इस घटना से गुस्साए लोको पायलट ने ट्रेन को नदौल स्टेशन पर खड़ा कर दिया और आगे ले जाने से इंकार कर दिया।


दरअसल, पटना-गया रेलखंड पर स्थित टाईनरी और नाडोल हॉल्ट के बीच कुछ लोगों ने 13350 पटना-सिंगरौली एक्प्रेस ट्रेन के लोको पायलट को निशाना बनाते हुए पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि पटना से गया जाने वाली मेमू पैसेंजर अपने समय से एक घंटे बाद तक नहीं खुली थी। इसी दौरान सिंगरौली एक्सप्रेस खुल रही थी तो पैसेंजर ट्रेन के अधिकांश यात्री उसपर सवार हो गए।


पटना-गया रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए ट्रेन जैसे ही टाईनरी और नाडोल हॉल्ट के बीच पहुंची उसे वैक्यूम कर रोक दिया गया। कुछ लोग ट्रेन से उतरने लगे और जब लोको पायलट वैक्यूम को ठीक करने के लिए ट्रेन से उतरा तो इसी दौरान कुछ कहने पर ट्रेन से उतरे लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें लोको पायलट घायल हो गया। 


इसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन को नदौल स्टेशन पर खड़ा कर दिया और आगे जाने से इनकार कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी और रेल पुलिस मौके पर पहुंची और लोको पायलट को समझा बुझाकर करीब एक घंटे बाद आगे के लिए रवाना कर दिया। इस दौरान कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रूकी रहीं।