ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार पुलिस के कर्मियों को 2.30 करोड़ का दुर्घटना बीमा, BOB और पुलिस मुख्यालय के बीच MoU

PATNA: बिहार के एक लाख 9 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों का 2 करोड़ 30 लाख का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। किसी पुलिसवाले की दुर्घटना में यदि मौत होती है तो उनके आश्रित को 2.30 करोड़

बिहार पुलिस के कर्मियों को 2.30 करोड़ का दुर्घटना बीमा, BOB और पुलिस मुख्यालय के बीच MoU
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के एक लाख 9 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों का 2 करोड़ 30 लाख का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। किसी पुलिसवाले की दुर्घटना में यदि मौत होती है तो उनके आश्रित को 2.30 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। 


वही सेवारत कर्मियों की दुर्घटना में मृत्यु पर अधिकतम राशि को बढ़ा दी गई है। अब सेवानिवृत कर्मचारियों का भी 75 लाख का बीमा कवर होगा। वही हवाई दुर्घटना में मौत पर 1.50 लाख का अतिरिक्त कवर मिलेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और पुलिस मुख्यालय के बीच इसे लेकर आज MoU पर हस्ताक्षर हुआ। 


दुर्घटना में मौत होने के बाद पुलिसकर्मी की बेटियों की शादी और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी बीमा का प्रावधान किया गया है। इसके लिए 7.5-7.5 लाख तक का कवर मिलेगा। जबकि सामान्य मौत पर 20 लाख रुपया मृतक के परिजनों को दिया जाएगा। वही स्थायी पूर्ण विकलांगता पर 1.5 करोड़ रुपये दिया जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक के सहायक (कल्याण) विशाल शर्मा ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी। 


उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ ऐतिहासिक समझौता हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले 5 से 20 लाख का दुर्घटना बीमा होता था लेकिन इसे बढ़ाकर 50 लाख किया गया। जिसे अब बढ़ाकर 1.50 करोड़ किया गया है। कई अतिरिक्त लाभ भी पुलिस कर्मियों को दिया जा रहा है। यह सब मिलाकर करीब 2.30 करोड़ तक मिलेंगे। पहली बार बिहार पुलिस के सेवारत कर्मियों को सामान्य मौत होने पर 20 लाख का प्रावधान भी शामिल किया गया है जो आत्महत्या होने पर भी लागू होगा। वहीं बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मियों को भी विशेष सैलरी पैकेज का लाभ दिया जाएगा। 

टैग्स