ब्रेकिंग
अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राजपटना को किसने डूबोया ? डिप्टी CM का हुआ रेस्क्यू..हजारो लोग बने थे जल कैदी, 'नीतीश' की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई, गुस्साये CM ने बैठाई थी हाईलेवल कमेटी, अब एक साथ 3 इंजीनियर 'बाइज्जत' बरीपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशअतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राजपटना को किसने डूबोया ? डिप्टी CM का हुआ रेस्क्यू..हजारो लोग बने थे जल कैदी, 'नीतीश' की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई, गुस्साये CM ने बैठाई थी हाईलेवल कमेटी, अब एक साथ 3 इंजीनियर 'बाइज्जत' बरीपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेश

कोरोना काल के कारण डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां 30 अगस्त तक कैंसिल, भासा ने जताया विरोध

PATNA : राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी एक बार फिर कैंसिल करने का फैसला किया है। सरकार में डॉक्टरों और स्वास्

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी एक बार फिर कैंसिल करने का फैसला किया है। सरकार में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी 30 अगस्त तक रद्द कर दी है। स्वास्थ विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। सरकार की तरफ से जारी आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि कोरोना रोकथाम के लिए विशेष चौकसी और स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली के कारण छुट्टियां रद्द की गई हैं। 


सरकार ने जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक राज्य के सभी चिकित्सा पदाधिकारी, संविदा, नियोजित सहित चिकित्सा पदाधिकारी से लेकर निदेशक प्रमुख तक और प्राचार्य अधीक्षक के साथ-साथ चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से लेकर जूनियर रेजिडेंट तक की छुट्टियां रद्द की गई हैं। इसके अलावे निदेशक और विशिष्ट चिकित्सा संस्थान की भी छुट्टियां कैंसिल रहेंगी। सरकार ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों, संविदाकर्मियों, पारा मेडिकल्स, जीएनएम, एएनएम, ओटी सहायक, लैब टेक्नीशियन और साथ ही साथ चतुर्थ वर्ग के कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी है। इस दौरान केवल एजुकेशन और मैटरनिटी लीव की मंजूरी भी दी जाएगी। इसके पहले स्वास्थ्य विभाग ने 30 जून तक के सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द की थी।


डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द किए जाने का बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ यानी भाषा ने विरोध किया है। भाषा के महासचिव डॉ रंजीत कुमार ने कहा है कि रोटेशन के आधार पर डॉक्टरों को सप्ताह में 1 दिन छुट्टी दी जानी चाहिए। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर काम का अत्यधिक दबाव है और सरकार का यह फैसला और अमानवीयता का परिचायक है। लगातार काम करने से डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी बीमार हो रहे हैं और उनकी वर्किंग कैपेसिटी भी कम हो रही है।

टैग्स