ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में डॉक्टरों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, लॉकडाउन के बीच DGP गुप्तेश्वर पांडेय को निर्देश जारी

PATNA : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से दुनिया भर में कोहराम मचा है. इंडिया में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. लॉक डाउन के बीच डॉक्टरों के साथ बदसलूकी के मामले सामने आन

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से दुनिया भर में कोहराम मचा है. इंडिया में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. लॉक डाउन के बीच डॉक्टरों के साथ बदसलूकी के मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है. बिहार में कोरोना संक्रमण के बीच कई जिलों से स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टरों के साथ मारपीट और बदतमीजी के मामले सामने आये.


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार के मुख्य सचिव और डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को यह निर्देश दिया है कि इलाज और जांच में जुटे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाये.  सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह निर्देश जारी किया गया है. निर्देश में बताया गया है कि राज्य में कोरोना वायरस के खिलाफ विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अपनी सेवा दे रहे हैं.


जहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज हैं और जहां लोग क्वारंटाइन हैं. यहां तक कि स्क्रीनिंग में भी भारी संख्या में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी जुटे हुए हैं. उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई बदतमीजी या बदसलूकी ना हो, इसे देखते हुए राज्य में पुलिस की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम हो. बिहार के पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव के साथ-साथ सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिव और डीजीपी को यही निर्देश जारी किया गया है.


बिहार में डॉक्टरों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, लॉकडाउन के बीच DGP गुप्तेश्वर पांडेय को निर्देश जारी

टैग्स