ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार में धार्मिक जुलूस में तलवार -भाला, लाठी-डंडे पर बैन, सरकार को देनी होगी शामिल लोगों की लिस्ट

PATNA : बिहार में इन दिनों पर्व का मौसम शुरू हो गया है। लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार के लोगों के दिलों में धड़कन की तरह बसता है।महिलाएं बहुत पहले से ही छठ की तैयारी शुरू कर द

बिहार में धार्मिक जुलूस में तलवार -भाला, लाठी-डंडे पर बैन, सरकार को देनी होगी शामिल लोगों की लिस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों पर्व का मौसम शुरू हो गया है। लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार के लोगों के दिलों में धड़कन की तरह बसता है।महिलाएं बहुत पहले से ही छठ की तैयारी शुरू कर देती हैं। वहीं, दूसरे शहरों में बसने वाले लोग भी इस महापर्व के लिए अपने-अपने घरों पर जरूर पहुंचते हैं। इस पर्व की छठा विदेशों तक में देखने को मिलती है। ऐसे में अब इस महापर्व को लेकर बिहार में धार्मिक शोभा यात्रा और जुलूस के लिए कड़े प्रावधान कर दिए गए हैं। लाठी, तलवार भाला, बरछी पर पाबंदी लगा दी गई है।


दरअसल, बिहार सरकार के तरफ से सभी ज़िला पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को पत्र लिखकर यह कहा गया है कि- इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए कि बिना लाइसेंस किसी भी तरह का कोई भुई जुलुस नहीं निकाला जाए। इसके साथ ही जुलूस में तेज लाउड स्पीकर नहीं बजाने के भी आदेश का पालन करवाया जाए। इसके साथ ही लाठी, तलवार भाला, बरछी पर पाबंदी लगा दी गई है।


इस आदेश में कहा गया है कि, अब जुलूस में शामिल होने वाले 15 से 20 लोगों की लिस्ट देनी होगी। उनको यह बताना होगा कि जुलूस और शोभायात्रा के दौरान किसी तरह की हिंसा नहीं होगी। बिहार सरकार में सभी जिला अधिकारी एसपी को इसे लेकर निर्देश जारी किया है। इसके साथ यदि किसी तरह की हिंसा होती है तो सबसे पहले इन्हीं लोगों से सलाह ली जाएगी। 


उधर, सरकार का कहना है कि शोभा यात्रा और धार्मिक जुलूस के दौरान माइक्रोफोन, लाउडस्पीकर से काफी तेज आवाज होती है। धार्मिक नारे लगाने, डीजे बजाने, परम्परागत हथियारों के प्रदर्शन से साम्प्रदायिक तनाव फैलता है। इससे कानून व्यवस्था बिगड़ती है।