ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में कोविशील्ड वैक्सीन का पहला डोज लिया है तो पढ़ लीजिये ये खबर, सरकार ने दूसरे डोज का समय बढ़ा दिया है

PATNA : बिहार में अगर आपने कोविशील्ड वैक्सीन का पहला डोज लिया है तो ये खबर आपके काम की है. बिहार सरकार ने आज कोविशील्ड वैक्सीन के दूसरे डोज का समय बढ़ा दिया है. राज्य सरकारी की ओर

बिहार में कोविशील्ड वैक्सीन का पहला डोज लिया है तो पढ़ लीजिये ये खबर, सरकार ने दूसरे डोज का समय बढ़ा दिया है
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में अगर आपने कोविशील्ड वैक्सीन का पहला डोज लिया है तो ये खबर आपके काम की है. बिहार सरकार ने आज कोविशील्ड वैक्सीन के दूसरे डोज का समय बढ़ा दिया है. राज्य सरकारी की ओर से बकायदा पत्र जारी कर दिया गया है कि कोवीशील्ड के दोनों डोज के बीच में समय सीमा बढ़ा दी जाये.


बिहार सरकार का आदेश
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने शनिवार को नया फरमान जारी किया है. समिति की ओऱ से जारी नये आदेश में कहा गया है कि कोविशील्ड वैक्सीन के दोनों डोज के बीच 12 से 16 हफ्ते का अंतराल रखा जायेगा. अब तक चार से आठ सप्ताह के अंतराल पर कोविशील्ड वैक्सीन के दोनों डोज दिये जा रहे थे. बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के ED मनोज कुमार ने बिहार के सूबे के सभी जिले के DM और सिविल सर्जन को पत्र जारी किया गया है. पत्र में उन्हें निर्देश दिया गया है कि बिहार में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण में टीका लेने वाले लोगों को कोविशील्ड वैक्सिन की दूसरी डोज को पहली डोज के 12 से 16 सप्ताह के अंतराल पर दी जाए. 


केंद्र सरकार के निर्देश पर हुआ फैसला
दरअसल केन्द्रीय स्वास्थ्य  मंत्रालय ने कोविड को लेकर बनाये गये एक्सपर्ट की टीम की सिफारिश के आधार पर कोविशील्डि वैक्सीवन की दो खुराकों के बीच अंतर छह से आठ सप्ताह से बढाकर 12 से 16 सप्तााह करने का फैसला लिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक डॉक्टर एन के अरोडा की अध्यक्षता में कोविड कार्य समूह ने कोविशील्ड के पहले और दूसरे टीके के बीच अंतर बढाने की सिफारिश की थी.


इससे पहले कोविशील्ड‍ के पहले और दूसरे टीके के बीच छह से आठ सप्ताेह का अंतर रखा जा रहा था. केंद्र सरकार ने कहा है कि खास तौर पर ब्रिटेन से मिले प्रमाणों के आधार कोविशील्डे के पहले और दूसरे डोज के बीच अंतर बढाकर 12 से 16 सप्ताह करने का फैसला लिया गया है.

टैग्स