ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण, कल से होगी शुरुआत

PATNA : राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण कल से शुरू हो रहा है। बिहार के सभी 38 जिलों में दूसरे चरण का कोरोना टीकाकारण 6 फरवरी से शुरू होगा। केंद्र सरकार के निर्देश के मुताब

बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण, कल से होगी शुरुआत
Anamika
2 मिनट

PATNA : राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण कल से शुरू हो रहा है। बिहार के सभी 38 जिलों में दूसरे चरण का कोरोना टीकाकारण 6 फरवरी से शुरू होगा। केंद्र सरकार के निर्देश के मुताबिक पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण पूरा होने के पूर्व ही दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है। दूसरे चरण में पुलिस, नगर निगम, सैनिक, रेलवे, हेल्थ रिसर्च, उर्जा, मानव संसाधन जैसे विभागों से जुड़े कर्मियों को टीका दिया जाएगा।


बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के मुताबिक के दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के लिए 7 फरवरी तक निबंधन किया जाएगा। राज्य में अब तक एक लाख 99 हजार फ्रंटलाइन वर्कर का निबंधन दूसरे चरण के टीकाकरण के लिए किया जा चुका है। सरकार को उम्मीद है कि यह संख्या और ज्यादा बढ़ेगी। पहले चरण के टीकाकरण अभियान में अब तक सरकार लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाई है। पहले चरण में अब तक 56.70 फ़ीसदी टीकाकरण हुआ है। 


कोरोना वैक्सीनेशन के पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों ने निबंधन के बावजूद बड़ी तादाद में टीका नहीं लिया हालांकि सरकार इस लक्ष्य को पूरा करना चाहती है। अभी भी कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों के बीच कई तरह की भ्रांतियां हैं। सरकार जागरूकता अभियान के तहत इसे दूर करने में जुटी हुई है।