ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में कोरोना से 17वीं मौत, एक और मरीज ने तोड़ा दम

PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडे

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 17 हो गया है.


आरा में कोरोना से दूसरी मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक एक और व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है. भोजपुर जिले के एक और मरीज की मौत कोरोना के कारण हुई है. भोजपुर में यह कोरोना से दूसरी मौत है. भोजपुर जिले डीएम रोशन कुशवाहा ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि भोजपुर जिले में दूसरी मौत की पुष्टि गई है. दरअसल यह मरीज बाहर से लौटा था. जिसकी मौत 26 मई को ही हो गई थी. प्रशासन ने इसके सैंपल को जांच के लिए भेजा था. जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है. 


आरा के डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि यह शख्स भी बीते 26 मई को ही मुंबई से लौटा था. यह तरारी प्रखंड का रहने वाला है. जब वह घर लौट रहा था. इस दौरान उसकी तबियत अचानक से ख़राब हो गई. उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया लकिन इस क्रम ने उसने दम तोड़ दिया. मौत के बाद इसके संपे को जांच के लिए भेजा गया था. जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है.



भोजपुर के कई इलाकों से अब तक 63 मरीज सामने आये हैं. जिसमें से 29 लोग ठीक हो गए हैं. जबकि इस जिले में दो व्यक्ति की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है. लिहाजा अभी भी इस जिले में 32 कोरोना केस एक्टिव हैं.


बिहार में अब तक 17 की मौत
भोजपुर जिले में एक और व्यक्ति की मौत के साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 17 हो गया है. बिहार में रविवार को एक मरीज की मौत कोरोना के कारण हुई थी. सोमवार को भी नालंदा के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई थी. मंगलवार को एक नए मौत के बाद ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 16 हो गया है. इससे साथ ही पटना, भोजपुर, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा जहानाबद, नालंदा, मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा), सासाराम, सीवान और बेगूसराय के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.



टैग्स