ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार में कोरोना से 15वीं मौत, इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत

PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 15 हो गया है.


बिहार में आंकड़ा 3010
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. इस आकंड़े के मुताबिक राज्य में 15वीं मौत हो गई है. जहानाबद के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हुई है.  इसके अलावा राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3010 हो गई है. जिसमें से 918 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. बिहार में पिछले एक सप्ताह में 1220 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. जबकि इन्हीं 7 दिनों में 227 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौटे हैं.


बिहार में अब तक 15 की मौत
बिहार में रविवार को एक मरीज की मौत कोरोना के कारण हुई थी. सोमवार को भी नालंदा के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई थी. मंगलवार को एक नए मौत के बाद ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 15 हो गया है. इससे पहले ही पटना, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा जहानाबद, नालंदा, मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा), सासाराम, सीवान और बेगूसराय के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.

टैग्स