ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार में कोरोना से 15 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 515

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना के कारण 15 और व्यक्ति की मौत हो गई है. राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 15 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 515 हो गई है.


शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 15 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 515 हो गई है. शुक्रवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 3536 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1,01,906 हो गया है.


पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,13,498 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 1612250 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 68675 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 67.39 फ़ीसदी है जबकि अभी भी 36,237 एक्टिव केस मौजूद हैं.


शनिवार को पटना में सर्वाधिक 497 संक्रमित मिले हैं. बेगूसराय में 139, पूर्वी चंपारण में 157,गया में 138, कटिहार में 151, मधेपुरा में 122, मधुबनी में 187, मुजफ्फरपुर में 166, पूर्णिया में 152, सहरसा में 115, सारण में 100, सीतामढ़ी में 138 और पश्चिमी चंपारण में 141 नए मरीज मिले हैं.


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अररिया में 72, अरवल में 20, औरंगाबाद में 62, भागलपुर में 54, भोजपुर में 71, बक्सर में 85, दरभंगा में 69, गोपालगंज में 46, जमुई में 9, जहानाबाद में 89, कैमूर में 43, खगड़िया में 45, किशनगंज में 40, लखीसराय में 40, मुंगेर में 56, नालंदा में 71, नवादा में 38, रोहतास में 73, समस्तीपुर में 52, शेखपुरा में 66, शिवहर में 12, सीवान में 64, सुपौल में 69 और  वैशाली में 51 नए कोरोना मरीज मिले हैं.


बिहार में कोरोना से 15 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 515

बिहार में कोरोना से 15 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 515

टैग्स