ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार में कोरोना पॉजिटिव और निगेटिव का खेल, मुंगेर के स्कूली बच्चों की रिपोर्ट को उलझा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग

MUNGER : गुरुवार को मुंगेर के जिस सरकारी स्कूल के बच्चे और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव आए थे, उनकी दोबारा जांच कराई गई है. जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नसीम ख

बिहार में कोरोना पॉजिटिव और निगेटिव का खेल, मुंगेर के स्कूली बच्चों की रिपोर्ट को उलझा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : गुरुवार को मुंगेर के जिस सरकारी स्कूल के बच्चे और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव आए थे, उनकी दोबारा जांच कराई गई है. जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नसीम खान ने कहा है कि सभी बच्चों और शिक्षकों की कोरोना वायरस टेस्ट में सभी निगेटिव पाए गए हैं. अब शिक्षा विभाग के अधिकारी बता रहे हैं कि मानवीय भूल के कारण रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी.


कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव और पॉजिटिव को लेकर शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग आपस में उलझ गए हैं. एक तरफ शिक्षा विभाग के अधिकारी रिपोर्ट को निगेटिव बता रहे हैं, वहीं जिले के सिविल सर्जन का कहना है कि फिलहाल वह इस मामले में रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. सीएस ने कहा है कि सभी छात्रों और शिक्षकों का सैंपल जांच के लिए दोबारा भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. 


सीएस अजय कुमार भारती ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा है कि वह रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं. एक तरफ जहां शिक्षा विभाग आनन-फानन में सभी की रिपोर्ट निगेटिव बता रहा है, वहीं स्वास्थ्य महकमा अभी इस मामले को गंभीरता से ले रहा है.