ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

बिहार में कोरोना की जबरदस्त लहर, पटना में 1407 नए केस..प्रदेश में 2379 संक्रमित मिले

PATNA : बिहार में कोरोना की तीसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। बिहार में संक्रमण का एक बार फिर से बड़ा विस्फोट हुआ है। राज्य के अंदर आज कुल 2379 नए मरीज मिले हैं जबकि राजधानी पटना मे

बिहार में कोरोना की जबरदस्त लहर, पटना में 1407 नए केस..प्रदेश में 2379 संक्रमित मिले
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना की तीसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। बिहार में संक्रमण का एक बार फिर से बड़ा विस्फोट हुआ है। राज्य के अंदर आज कुल 2379 नए मरीज मिले हैं जबकि राजधानी पटना में 1407 मरीजों की पहचान हुई है जो अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट है। जिस तरह से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है वो बेहद ही चिंताजनक है। लापरवाही ही एकमात्र कारण है जिसके कारण आज यह स्थिति देखने को मिल रही है।  


बात यदि बुधवार की करें तो कल कोरोना के 1659 नये केस मिले थे। सबसे ज्यादा केस पटना में 1015 मिले थे। पिछले दिनों की तुलना में कल यानी बुधवार को एक दिन में लगभग दोगुने मरीज बढ़े थे। जबकि बीते मंगलवार को पटना में 565 मामले सामने आए थे वही बिहार में संक्रमित मरीजों की संख्या 893 थी और आज गुरुवार को पटना में 1407 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि बिहार में कुल नए मरीजों की संख्या अब 2379 हो गयी है। 


बिहार में आज कोरोना के कुल 2379 नए केसेज मिले हैं। पटना में सबसे ज्यादा 1407 मरीज मिले हैं।  वही गया में 177 और मुजफ्फरपुर में 137 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सारण में 52, वैशाली में 35, बेगूसराय में 71, मधुबनी में 36, मुंगेर में 20, दरभंगा में 24, भागलपुर में 27, समस्तीपुर में 31 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 


आईजीएमएस के 15 डॉक्टर एक साथ कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। वही पीएमसीएच के 12 डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। तीसरी लहर में अभी तक बिहार में 550 से अधिक डॉक्टर कोरोना संक्रमित हुए हैं। मुज़फ़्फ़रपुर आईजी ऑफिस में दो डीएसपी समेत आधा दर्जन कोविड पॉजिटिव हुए है। वही 55 पुलिसकर्मियों ने आईजी कार्यालय में कोरोना जांच कराया जिसमें आधा दर्जन पॉजिटिव निकले हैं। 


कोरोना का संक्रमण यदि इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो स्थितियां और भयावह हो सकती है। इसके लिए कोविड गाइडलाइन का पालन करना बेहद जरूरी है। फर्स्ट बिहार भी अपील करता है कि चेहरे पर मास्क लगाए और दो गज की दूरी बनाए रखें और साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। 

बिहार में कोरोना की जबरदस्त लहर, पटना में 1407 नए केस..प्रदेश में 2379 संक्रमित मिले

बिहार में कोरोना की जबरदस्त लहर, पटना में 1407 नए केस..प्रदेश में 2379 संक्रमित मिले

बिहार में कोरोना की जबरदस्त लहर, पटना में 1407 नए केस..प्रदेश में 2379 संक्रमित मिले

टैग्स

संबंधित खबरें