ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में कोरोना की फुल स्पीड, पटना में हर कदम पर संक्रमण

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को लगभग 7 महीने बाद राज्य में कोरोना के 2174 नए पेसेंट एक दिन में मिले हैं। पटना में शुक्रवार को 661 कोरोना मरीज मि

बिहार में कोरोना की फुल स्पीड, पटना में हर कदम पर संक्रमण
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को लगभग 7 महीने बाद राज्य में कोरोना के 2174 नए पेसेंट एक दिन में मिले हैं। पटना में शुक्रवार को 661 कोरोना मरीज मिले हैं। 

राजधानी के अस्पतालों में भर्ती 11 मरीजों की मौत हो गई। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58017 हो गई है। इनमें 53732 ठीक हो चुके हैं। अभी 3838 एक्टिव केस हैं। सबसे अधिक मरीज कंकड़बाग थाना क्षेत्र में हैं। यहां मरीजों की संख्या 203 हो गई है। 


पटना के दूसरे इलाकों की बात करें तो शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में 140, रूपसपुर में 120, अगमकुआं में 119, राजीवनगर में 116, फुलवारीशरीफ में 110, बुद्धाकॉलोनी में 105, कदमकुआं में 104 और पाटलिपुत्र में 99 एक्टिव मरीज हैं। 

अनुमंडल क्षेत्र के हिसाब से पटना सदर में सबसे अधिक मरीज हैं। यहां 3200 एक्टिव मरीज हैं। प्रखंड के हिसाब से देखें तो फुलवारीशरीफ में 207, दानापुर में 152, बाढ़ में 51, संपतचक में 42, बिहटा प्रखंड में 14 पॉजिटिव मरीज हैं। जहां मरीज मिल रहे हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम कांट्रेक्ट ट्रेसिंग और नगर निगम की टीम सेनेटाइजेशन का कार्य कर रही है।