ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

टलेगा पंचायत चुनाव: कई डीएम ने सीएम के साथ बैठक में उठायी मांग, जल्द फैसला लेगी सरकार

PATNA : बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव पर ग्रहण लग गया है. कोरोना के कहर के बीच पंचायत चुनाव को टालने की मांग उठने लगी है. कोरोना को लेकर नीतीश कुमार की हाईलेवल मीटिंग में क

टलेगा पंचायत चुनाव: कई डीएम ने सीएम के साथ बैठक में उठायी मांग, जल्द फैसला लेगी सरकार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव पर ग्रहण लग गया है. कोरोना के कहर के बीच पंचायत चुनाव को टालने की मांग उठने लगी है. कोरोना को लेकर नीतीश कुमार की हाईलेवल मीटिंग में कई जिलाधिकारियों ने पंचायत चुनाव स्थगित करने की मांग की.


पंचायत चुनाव पर ग्रहण
नीतीश कुमार ने रविवार को पूरे दिन सूबे में कोरोना के हालात को लेकर चर्चा की. हालांकि बैठक में कोरोना का प्रसार रोकने औऱ इलाज की व्यवस्था करने पर ज्यादा चर्चा हुई लेकिन पंचायत चुनाव का मामला भी उठा. वैसे सरकार ने पंचायत चुनाव पर बाद में चर्चा करने की बात कही है. लेकिन संभावना यही है कि कोरोना के कहर को देखते हुए पंचायत चुनाव टाला जायेगा.


पत्रकारों ने जब पंचायत चुनाव को लेकर नीतीश कुमार से सवाल पूछा तो मुख्यमंत्री ने कहा “अभी पंचायत चुनाव के बारे में नहीं देखा गया है. आज के दिन विचार करते हुए पंचायत चुनाव पर नहीं सोंचा गया है. लेकिन आज देखा है कि कई जगहों से इसके बारे में भी बात आयी. अभी इलाज औऱ संक्रमण रोकने की व्यवस्था करके पंचायत चुनाव पर चर्चा की जायेगी.”


वैसे नीतीश ने ये भी कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को फैसला लेना पड़ेगा. तकनीकी तौर पर पंचायत चुनाव पर फैसला राज्य निर्वाचन आयोग को ही लेना है लेकिन आखिरी फैसला राज्य सरकार ही लेगी. 


बिहार सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि पंचायत चुनाव में सारे संसाधन राज्य सरकार को ही लगाने होंगे. फिलहाल जो हालात हैं उसमें कोरोना से निपटने के लिए संसाधन औऱ आदमियों की कमी पड़ रही है. ऐसे में पंचायत चुनाव के लिए न कर्मचारी-अधिकारी उपलब्ध कराना संभव होगा औऱ ना ही दूसरे संसाधन. इस हालात में अगले दो-तीन महीनों में पंचायत चुनाव करा पाना मुमकिन नहीं होगा.


वैसे राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर 22 अप्रैल से जिला स्तर पर ट्रेनिंग की तैयारी की है, लेकिन उसके भी टल जाने के ही आसार हैं. राज्य सरकार ने अपने सारे संसाधनों को कोरोना से निपटने में झोंक दिया है. ऐसे में ट्रेनिंग के लिए भी अधिकारियों को लगा पाना मुश्किल होगा. जानकार बता रहे हैं कि एक-दो दिन में पंचायत चुनाव टालने का फैसला हो सकता है.

टैग्स