ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में मिले कोरोना के 9 और मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 251

PATNA :इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां 9 और कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 9 और मरीज सामने आये हैं. इसके साथ ही बिह

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA :इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां 9 और कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 9 और मरीज सामने आये हैं. इसके साथ ही बिहार में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ते हुए 251 हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ये नए मरीज पटना, गया और मुंगेर के रहने वाले हैं. पटना के खाजपुरा से 45 साल के एक पुरुष और 40 साल की एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है. पटना शहर के नए इलाके में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. पटना के बेउर इलाके से 3 नए मरीज मिले हैं. 35,38 और 42 साल के 3 नए मरीज बेउर से मिले हैं. इसके साथ ही मुंगेर जिले के सदर बाजार इलाके से फिर मरीज सामने आये हैं. जिसमें 8,21 और 22 साल की तीन महिलाएं शामिल हैं. 


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि गया जिला एक बार  फिर से कोरोना की चपेट में आता हुआ दिखाई दे रहा है. क्योंकि इस जिले के टेकरिया गया इलाके से 38 साल का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इससे पहले बिहार में आज 5 नए पॉजिटिव केस मिले थे. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक रोहतास से 2, आरा से एक, सारण से एक, अरवल से एक मरीज सामने आये थे. 


बिहार में इस हफ्ते हालात काफी तेजी से बदल रहे हैं. सूबे में आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े मुताबिक 9 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. जिसके कारण पॉजिटिव मरीजों की संख्या हो 251 गई है. जिसमें दो लोगों ने दम तोड़ दिया है. 45 कोरोना मरीजों ने यहां इस जानलेवा बीमारी को मात देकर एक नई जिंदगी हासिल की है. फिलहाल बिहार में 204 केस एक्टिव हैं.



टैग्स